{"_id":"68d632421d5632404d0d3c09","slug":"side-effect-of-using-hair-straightening-daily-in-hindi-2025-09-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hair Straightener Side Effects: रोजाना बालों में करती हैं हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल तो इसके नुकसान जान लें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Hair Straightener Side Effects: रोजाना बालों में करती हैं हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल तो इसके नुकसान जान लें
Fri, 26 Sep 2025 12:18 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 26 Sep 2025 12:18 PM IST
सार
Hair Straightener Side Effects: अगर आप भी अपने बालों को स्टाइल करने के लिए हर रोज हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करती हैं तो ये लेख आपके काम का है।
विज्ञापन
रोजाना बालों में करती हैं हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल तो इसके नुकसान जान लें
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Hair Straightener Side Effects: कौन महिला या लड़की नहीं चाहता कि उसका लुक बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लिए हमेशा परफेक्ट दिखे। इसके लिए वो अपने आउटफिट से लेकर मेकअप तक का खास ध्यान रखती हैं। इसके लिए वो अपने बालों को भी हर रोज स्टाइल करती हैं। ट्रेंड की बात करें तो आजकल स्ट्रेट बालों का ट्रेंड है, ऐसे में हर लड़की और महिला सुंदर, सिल्की और स्ट्रेट बालों के लिए हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करती है।
बालों का रूखापन बढ़ेगा
- फोटो : Adobe stock
बालों का रूखापन बढ़ेगा
हीटिंग टूल्स बालों की नेचुरल नमी छीन लेते हैं, जिससे बाल बेजान और रूखे हो जाते हैं। इसलिए विषेशज्ञ रोजाना हेयर स्ट्रेटर का इस्तेमाल करने से मना करते हैं। जब बालों का रूखापन बढ़ जाता है तो ये दिखने में भी अजीब लगते हैं। इसलिए रोजाना इसके इस्तेमाल से बचें।

बढ़ेगा हेयर फॉल
- फोटो : freepik
बढ़ेगा हेयर फॉल
यदि आप नियमित रूप से रोजाना स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करेंगी तो इससे बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं। बालों की जड़ें कमजोर होने से धीरे-धीरे हेयर फॉल बढ़ने लगता है। इससे कई बार स्प्लिट एंड्स की समस्या बढ़ जाती है, जिससे बाल और भी ज्यादा बेजान दिखते हैं।

स्कैल्प पर असर
- फोटो : Adobe stock
स्कैल्प पर असर
स्ट्रेटनर भी एक हीटिंग टूल ही होता है। ऐसे में बार-बार गर्मी की वजह से स्कैल्प पर ड्राईनेस और इरिटेशन हो सकती है, जिससे डैंड्रफ और खुजली की समस्या हो सकती है। कई बार तो ये दिक्कतें इतनी बढ़ जाती हैं, कि डॉक्टर तक की सलाह लेनी पड़ सकती है।

बालों का रंग उड़ेगा
- फोटो : Adobe stock
बालों का रंग उड़ेगा
अगर आप अपने बालों में रंग या डाई का इस्तेमाल करती हैं तो हेयर स्ट्रेटनर आपके बालों का रंग उड़ा सकता है। इसके नियमित इस्तेमाल से बालों का रंग जल्दी फीका पड़ने लगता है और बालों की प्राकृतिक बनावट खराब हो जाती है। ये बालों के प्राकृतिक रंग को भी डैमेज करता है।