फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Latest Saree Designs: करवा चौथ पर पहन ली ऐसी साड़ी तो आप पर से नहीं हटेगी पति की नजर

Fri, 26 Sep 2025 10:01 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 26 Sep 2025 10:01 AM IST
सार

Latest Saree Designs 2025: अगर आप भी अपने लिए साड़ी खरीदना चाहती हैं तो यहां हम कुछ लेटेस्ट विकल्प आपको दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी इस करवा चौथ दिखें सबसे अलग और खूबसूरत। 

विज्ञापन
trendy saree collection for karwa chauth 2025
करवा चौथ पर खरीद सकती हैं इस तरह की साड़ियां - फोटो : instagram

Latest Saree Designs 2025: करवा चौथ का त्यौहार हर विवाहित महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और खुद को सबसे सुंदर दिखाना चाहती हैं। ये त्योहार हर साल करवा चौथ का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है, जिसकी तैयारी सुहागिन महिलाएं कई-कई दिन पहले से शुरू कर देती हैं।



तो अगर आप भी करवा चौथ पर कुछ अलग और स्टाइलिश पहनना चाहती हैं, तो एक बेहतरीन साड़ी से बेहतर विकल्प कोई नहीं हो सकता। साड़ी सिर्फ एक पारंपरिक पहनावा नहीं, बल्कि आपके लुक को ग्लैमरस बनाने का एक खास जरिया भी है। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी शानदार साड़ियों के बारे में जो न केवल ट्रेंड में हैं, बल्कि आपको हिरोइन जैसा लुक देने में भी मदद करेंगी।

trendy saree collection for karwa chauth 2025
रेड बनारसी साड़ी - फोटो : instagram
रेड बनारसी साड़ी

अगर आप पारंपरिक लुक चाहती हैं तो रेड कलर की बनारसी साड़ी अपने लिए खरीदें। लाल रंग करवा चौथ के लिए सबसे क्लासिक और शुभ रंग होता है। बनारसी सिल्क साड़ी पर गोल्डन जरी वर्क आपको रॉयल लुक देगा। इसके साथ अपने बालों में बन और गजरा लगाएं, और गोल्डन ज्वेलरी के साथ लुक को कंप्लीट करें।

 
trendy saree collection for karwa chauth 2025
कांजीवरम सिल्क साड़ी - फोटो : instagram
कांजीवरम सिल्क साड़ी

साउथ इंडियन टच वाली कांजीवरम साड़ी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। गोल्डन बॉर्डर और ब्राइट कलर्स में यह साड़ियां बेहद खूबसूरत दिखती हैं। इस तरह की साड़ी ज्यादातर नयी दुल्हनों के पास देखी जाती है। ऐसी साड़ी के साथ टेंपल ज्वेलरी और मंगलसूत्र कैरी करना कतई न भूलें। उसी से आपका लुक अच्छा दिखेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
trendy saree collection for karwa chauth 2025
सीक्विन साड़ी - फोटो : Instagram
सीक्विन साड़ी

अगर आप कुछ ग्लैमरस लुक कैरी करना चाहती हैं, तो नेट साड़ी पर सीक्विन वर्क परफेक्ट रहेगा। ये आपको एक सेलिब्रिटी वाला टच देगा। सीक्विन साड़ी के साथ मेकअप को हल्का ही रखें, क्योंकि ये साड़ी अपने आप में ही काफी ग्लैमरस होती है। इसके साथ स्मोकी आईज बनाएं, ताकि आपका लुक अलग दिखे। 
 
 
विज्ञापन
trendy saree collection for karwa chauth 2025
क्रेप साड़ी - फोटो : instagram
क्रेप साड़ी

अगर आपको हल्की साड़ी पहननी है तो जॉर्जेट या क्रेप फैब्रिक सही रहेगा। इस पर फ्लोरल या डिजिटल प्रिंट्स भी अच्छे लगते हैं। क्रेप फैब्रिक की साड़ी के साथ आप स्लीवलेस और बैकलेस ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। ऐसी साड़ी आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगी। ऐसी साड़ी आपको बड़ी ही आसानी से ऑनलाइन मिल जाएगी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed