फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri Day 6 Color: मां कात्यायनी की पूजा में शुभ माना जाता है ये रंग, श्रृंगार में अपनाएं

Sun, 28 Sep 2025 08:08 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 28 Sep 2025 08:08 AM IST
सार

Navratri Day 6 Colour: मां कात्यायनी का प्रिय रंग पीला है। मान्यता है कि षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की उपासना के दौरान पीले रंग को शामिल करना शुभ माना जाता है। देवी का श्रृंगार पीले रंग के वस्त्र से करें। साथ ही खुद भी पीले रंग के परिधान पहनकर तैयार हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Navratri Day 6 Colour To Wear For Blessings Maa Katyayani favourite colour
मां कात्यायनी की प्रिय रंग - फोटो : Instagram

Navratri Day 6 Colour: नवरात्रि की षष्ठी तिथि को मां कात्यायनी स्वरूप की पूजा की जाती है। मां कात्यायनी का स्वरूप अत्यंत चमकीला और भास्वर है । मां सिंह पर सवार हैं और इनकी चार भुजाएं हैं, इनमें से दाहिनी तरफ का ऊपर वाला हाथ अभयमुद्रा में है वहीं नीचे वाला हाथ वरमुद्रा में है।  जबकि, बाईं तरफ के ऊपरवाले हाथ में तलवार और नीचे वाले हाथ में कमल-पुष्प है। मां कात्यायनी का प्रिय रंग पीला है। मान्यता है कि षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की उपासना के दौरान पीले रंग को शामिल करना शुभ माना जाता है। देवी का श्रृंगार पीले रंग के वस्त्र से करें। साथ ही खुद भी पीले रंग के परिधान पहनकर तैयार हो सकते हैं। 

Navratri Day 6 Colour To Wear For Blessings Maa Katyayani favourite colour
Yellow Saree - फोटो : instagram

पीली साड़ी 

नवरात्रि पर इस तरह की कांजीवरम या सिल्क की पीली साड़ी बेहद आकर्षक लुक देती है। पीला रंग तो वैसे भी सभी पूजा पाठ और अनुष्ठानों में शुभ माना जाता है। पीले रंग की साड़ी पहन आप मां कात्यायनी का पूजन कर सकते हैं और उन्हें प्रसन्न कर सकती हैं।

Navratri Day 6 Colour To Wear For Blessings Maa Katyayani favourite colour
suit - फोटो : instagram

पीले रंग का सूट

आप नवरात्रि में पीले रंग का फ्राक सूट, कुर्ता पायजामा और दुपट्टा सेट या पीले रंग का प्लाजो सेट भी कैरी कर सकती हैं। इस तरह के परिधान त्योहार के मौके पर काफी सुंदर लुक देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri Day 6 Colour To Wear For Blessings Maa Katyayani favourite colour
Lehenga Collection - फोटो : instagram

लहंगा या इंडो वेस्टर्न

पीले रंग का लहंगा या इंडोवेस्टर्न भी इस मौके पर आकर्षक दिखता है। खासकर अगर आप दुर्गा पूजा देखने, डांडिया नाइट्स में शामिल होने के लिए जा रही हों तो पीले रंग की लहंगा चोली से खुद को स्टाइल कर सकती हैं।

विज्ञापन
Navratri Day 6 Colour To Wear For Blessings Maa Katyayani favourite colour
kurta - फोटो : instagram

लड़कों के लिए विकल्प 

लड़के पीले रंग के शाॅर्ट कुर्ते के साथ धोती, जींस, पयजामा पेयर कर सकते हैं। इसके अलावा पीले रंग की शर्ट से भी खुद को स्टाइल कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed