नवरात्रि के नौ दिनों में देवी मां की पूजा का विशेष विधान है। कलश स्थापना और ज्योत प्रज्ज्वलित करने के साथ ही लोग नौ दिनों में व्रत भी रखते हैं। इन नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है। इन नौ स्वरूपों के लिए भोग, प्रसाद और पूजन विधि भी अलग होती है। इसके साथ ही हर दिन की देवी को खास रंग भी पसंद होता है। जिसे पहनकर पूजा करने से देवी मां खासतौर पर प्रसन्न होती हैं। तो चलिए जानें देवी मां के नौ दिनों की आराधना के लिए किन रंगों के कपड़े पहनने चाहिए।
Navratri 2022: नवरात्रि के नौ दिन हर महिला और पुरुष को पहनने चाहिए इस रंग के कप़ड़े, मिलेगी मां कि विशेष कृपा
नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा की जाती है। शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं। जिसकी वजह से इनका नाम शैलपुत्री पड़ा। मां शैलपुत्री की पूजा और आराधना के लिए पीले रंग की प्रयोग किया जाता है। इसलिए नवरात्र के पहले दिन पीले रंग के कपड़े पहनकर देवी मां की पूजा करनी चाहिए। इससे पूजा सफल होती है।
नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती हैं। इनकी पूजा में हरे रंग के कपड़े पहनने की विधान है। इससे मां प्रसन्न होती हैं।
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना की जाती है। इस दिन स्लेटी या ग्रे रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। मां को ग्रे रंग काफी पसंद होता है। आप चाहें तो ग्रे रंग के साथ मिक्स एंड मैच कर खूबसूरत लुक पा सकते हैं।
नवरात्रि के चौथे दिन देवी माता को नारंगी रंग बेहद पसंद आता है। इसलिए पूजा के दौरान या दिनभर नारंगी रंग के कपड़े पहन सकते हैं। महिलाओं के साथ ही पुरुषों को भी रंगों का खास ध्यान नवरात्रि के दिनों में रखना चाहिए।
