फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

50 पार कर चुकी महिलाओं को नीना गुप्ता अपने लेटेस्ट लुक से कर रही हैं इंस्पायर, लग रही हैं एकदम सुंदर

Fri, 01 Jan 2021 04:42 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 01 Jan 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
neena  gupta is inspiring old ladies with her latest look in hindi
नीना गुप्ता अपने जीवन को अपने हिसाब से जीने में विश्वास रखती हैं - फोटो : instagram

बॉलीवुड में कई सारे कलाकार ऐसे हैं जिनकी लोगों के दिलों में अलग ही जगह है। नीना गुप्ता एक ऐसा नाम है जो बॉलीवुड में महिलाओं के परचम को बुलंद करने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। नीना गुप्ता द्वारा निभाये जाने वाले अलग-अलग किरदारों के कारण फैंस उनके निजी जीवन में भी बेहद दिलचस्पी रखते हैं। नीना गुप्ता अपने जीवन को अपने हिसाब से जीने में विश्वास रखती हैं। जीवन के 61 वर्ष देखने के बावजूद वे अपने लुक्स के साथ कभी भी समझौते नहीं करती हैं। हाल ही में नीना गुप्ता ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसे उनके फैंस खूब सराह रहे हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए नीना गुप्ता का सुंदर लुक।

 

neena  gupta is inspiring old ladies with her latest look in hindi
खूबसूरत नीना गुप्ता - फोटो : instagram

विंटर लुक और लाइट मेकअप
नीना गुप्ता ने नए साल का स्वागत करने के लिए काले रंग का हाइनेक पहना है जिसके ऊपर उन्होंने फ्लोरल प्रिंट वाला एक श्रग पहना है। चेहरे पर ज्यादा मेकअप करने की बजाय उन्होंने लाइट लिपस्टिक एवं आई लाइनर का प्रयोग किया है। बालों को बिना पार्टीशन के खुला ही रखा है। कानों में बेहद खूबसूरत से बड़े ईयरिंग्स पहने हैं, जो कि उनके इस सिम्पल- सोबर लुक को तो पूरा कर ही रहे हैं। साथ ही उनके उम्र की महिलाओं के लिए पार्टी लुक कैरी करने का आइडिया भी प्रस्तुत कर रहे हैं। 

neena  gupta is inspiring old ladies with her latest look in hindi
फैंस ने इस लुक पर अच्छे-अच्छे कमेंट करना शुरु कर दिये हैं - फोटो : social media

फैंस कर रहे हैं लुक की तारीफ
जिस बेबाक अंदाज से नीना गुप्ता खुद को प्रस्तुत करती हैं, उनके फैंस उन्हें बेहद पसंद करते हैं। इस तस्वीर को डालते ही उनके फैंस ने इस लुक पर अच्छे-अच्छे कमेंट करना शुरु कर दिये हैं। कई सारी महिला प्रशंसकों ने तो उनके फूलों वाले इन ईयररिंग्स की बहुत प्रशंसा की। यह ईयररिंग्स सफेद मोती के हैं, जिनमें बीच में पीले रंग का नग है। नीना गुप्ता के चेहरे पर ये काफी फब रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
neena  gupta is inspiring old ladies with her latest look in hindi
एकदम सिंपल पोज में खड़ी हैं - फोटो : instagram

घर में कर रही हैं पोज
नीना गुप्ता ने नए वर्ष का स्वागत अपने घर से ही किया है। फैंस ने उनके घर को भी बेहद पसंद किया है। वे तस्वीर में एकदम सिंपल पोज में खड़ी हैं। हाथों को आगे की ओर बांध रखा है। तस्वीर के साथ उन्होंने एक छोटा और प्यारा कैप्शन डाला है। जिसमें वे लिख रही हैं,‘नया साल अच्छा हो यही प्रार्थना है’। नए साल के पहले दिन की शुरुआत नीना गुप्ता ने यह तस्वीर डालकर की है। जिसके बाद से ही फैंस उन्हें बधाई देना शुरु हो चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed