शादी के बाद यह पहला मौका है जब नेहा कक्कड़ अपना न्यू ईयर पति रोहनप्रीत के साथ मना रही हैं। नेहा कक्कड़ एक ऐसी गायिका हैं, जो कि अपने फैशन के कारण भी लोगों की नजरों में रहती हैं। शादी के बाद नेहा के हनीमून की तस्वीरों को भी लोगों ने खूब पसंद किया है। हाल ही में नेहा अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। नेहा ने अपने साथ ही पति रोहनप्रीत की तस्वीरें भी साझा की हैं। हाल ही में नेहा कक्कड़ गर्भावस्था के मजाक को लेकर बहुत ट्रोल हुई थीं लेकिन उनके इस न्यू ईयर लुक को देखकर फैंस उनपर प्यार बरसाने से खुद को रोक नहीं पाए हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए नेहा का ये क्यूट न्यू ईयर लुक।
नेहूप्रीत के पहले न्यू ईयर पर कुछ ऐसा नजर आया नेहा कक्कड़ का अंदाज, दिख रही हैं बेहद क्यूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा है नेहा का परफेक्ट लुक
नेहा ने एनिमल प्रिंट का ब्रालेट पहना है जिस पर उन्होंने मौसम का ख्याल रखते हुए काले रंग का ब्लेजर जैसा दिखने वाला जैकेट पहना है। नीचे उन्होंने स्पोर्टी लुक देने वाली प्यारी सी शॉर्ट स्कर्ट पहनी है। इस सिंपल से लुक में नेहा बहुत दिलकश नजर आ रही हैं। जहां अन्य सभी फैशन आइकन्स पार्टी लुक में कुछ आकर्षक सा पहनना पसंद करते हैं। वहीं नेहा ने ये स्टाइलिश सा ड्रेस पहनकर खुद के लुक को एकदम हटके रखा है।
एसेसरीज का रखा है ध्यान
नेहा ने अपने लुक में एसेसरीज का भी ध्यान रखा है। उन्होंने एक स्लिंग बेग को कंधे से कैरी किया है। बैग की स्ट्रीप को कमर तक रखा है। साथ में उन्होंने काले रंग के बूट्स पहने हैं। मेकअप एकदम सामान्य है। नॉर्मल कर्ल्स उनके चेहरे पर खूब फब रहे हैं। नेहा के इस न्यू ईयर लुक को उनकी स्माइल कंप्लीट कर रही है।
नेहा ने खुद से की है स्टाइलिंग
नेहा ने अपने और रोहनप्रीत के लुक की स्टाइलिंग खुद से की है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है - ‘अवर न्यू ईयर्स इव लुक स्टाइल्ड बाय मी।’ साथ ही उन्होंने अपने पति प्रेम को खुद ही कैप्शन में जगह दी है। उन्होंने रोहनप्रीत के लुक की भी तारीफ की है। रोहनप्रीत ने पूरा ब्लेक आउटफिट पहना है जिसके साथ पगड़ी भी काले रंग की ही पहनी है।