फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2024: नए साल की पार्टी के लिए चाहिए ग्लोइंग त्वचा तो इन फेस पैक का करें इस्तेमाल

Sat, 30 Dec 2023 10:09 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 30 Dec 2023 10:09 AM IST
सार

अगर आप नए साल की पार्टी के लिए निखरती त्वचा पाना चाहती हैं, तो घर पर रहकर ही घरेलू फेसपैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

विज्ञापन
New Year 2024 homemade face pack for glowing skin in hindi
New Year 2024 - फोटो : istock

New Year 2024: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे स्वस्थ त्वचा पसंद नहीं होगी। हर कोई चाहता है कि उनका चेहरा हमेशा खिला-खिला लगे। खासतौर पर जब कोई कार्यक्रम होता है, तब तो चेहरे की चमक बरकरार रखना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर आप भी दमकती त्वचा पाना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे फेसपैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।



दरअसल, नया साल आने वाला है, ऐसे में लोग नए साल पर पार्टी होस्ट करते हैं और पार्टियों में शरीक भी होते हैं। ऐसे में पार्टी में जाने से पहले हर कोई अपना चेहरा चमकाता है। वैसे तो बाजार में कई रेडीमेड फेस पैक उपलब्ध होते हैं, लेकिन इनका असर ज्यादा समय तक नहीं रहता।

ऐसे में बहुत से लोग इन पैक्स को इस्तेमाल करने की बजाय घरेलू फेस पैक पर ज्यादा भरोसा करते हैं। इसी वजह से हम आपको आज कुछ ऐसे पैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए कर सकते हैं। 

New Year 2024 homemade face pack for glowing skin in hindi
New Year 2024

दूध और हल्दी

हल्दी और दूध में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को ग्लोइंग बनाने का काम करते हैं। अगर आप इस पैक का इस्तेमाल करेंगे तो आपका चेहरा भी खिल उठेगा। इसके लिए एक कटोरी में दूध में थोड़ी सी हल्दी मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट तक रखें और फिर गुनगुने पानी से धो दें।

New Year 2024 homemade face pack for glowing skin in hindi
New Year 2024 - फोटो : अमर उजाला

दही और शहद

सर्दी के मौसम में चेहरे की नमी बरकरार रखने के लिए शहद और दही का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप इस पैक का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो एक कटोरे में दही और शहद मिलाकर फेसपैक तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट तक रखें और फिर ठंडे पानी से धो दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2024 homemade face pack for glowing skin in hindi
New Year 2024 - फोटो : iStock

पपीता और शहद

चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए पपीते और शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले पपीते को ब्लेंडर में पीसना है और उसमें थोड़ा सा शहद मिलाना है। अब इसे चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट तक सूखने दें, फिर मलाई से मसाज करें। आखिर में चेहरा गुनगुने पानी से धो लें। 

विज्ञापन
New Year 2024 homemade face pack for glowing skin in hindi
New Year 2024 - फोटो : social media

नींबू और शहद

अगर आप इस पैक का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले नींबू का रस और शहद का मिश्रण तैयार करें। अब इसे चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट तक रखें, फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed