New Year 2025 Outfits Ideas: हर कोई अपने-अपने तरीके से नए साल का जश्न मनाने में जुटा है। इसके लिए बहुत से लोग 2024 के आखिरी दिन यानी कि 31 दिसंबर को पार्टी का आयोजन करते हैं, तो वहीं बहुत से लोग 1 जनवरी को। ऐसे में हर कोई पार्टी में जाने की तैयारी पहले से ही कर लेता है। लड़कियां इसके लिए काफी सोचती और समझती हैं, जबकि लड़कों को ये समझ ही नहीं आता कि वो कैसे कपड़े पहनें।
New Year 2025 Outfits Ideas: नए साल की पार्टी के लिए इन अभिनेताओं की तरह हों तैयार, लुक दिखेगा गजब का
अगर आप बॉलीवुड अभिनेताओं के जैसे स्टाइलिश लुक को अपनाना चाहते हैं, तो यहां कुछ शानदार विकल्प दिए गए हैं जो आपकी पार्टी लुक को गजब बना देंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर सिंह
यदि आपको फंकी लुक कैरी करना पसंद है तो रणवीर सिंह के जैसी प्रिंटेड शर्ट्स को अपने कलेक्शन में शामिल करें। इस तरह की शर्ट ब्लैक रंग के साथ पहनी जा सकती है। इसे कैरी करने के बाद आपका पार्टी लुक कमाल का लगेगा। यदि आपके बाल लंबे हैं तो रणवीर सिंह की तरह ही बालों में पोनीटेल बनाएं।
New Year Party 2025: घर पर है नए साल की पार्टी तो इस लिस्ट के मुताबिक शुरू कर दें तैयारी
शाहिद कपूर
सर्दियों का मौसम है। ऐसे में आप शाहिद कपूर की तरह सफेद रंग की स्वेट शर्ट कैरी करके उसके साथ हाफ जैकेट पहन सकते हैं। इसके साथ डेनिम ब्लू रंग की जींस आपके लुक को क्लासी बनाने का काम करेगी। यदि पार्टी दिन के समय है तो आप भी शाहिद के जैसे ही चश्मा लगा सकते हैं।
विक्की कौशल
यदि आप उन लड़कों में से हैं, जिन्हें आरामदायक कपड़ों को प्राथमिकता देना पसंद है तो विक्की कौशल का ये लुक आपके लिए परफेक्ट है। इसके लिए आपको ब्लू डेनिम जींस के साथ लाल जैकेट और सफेद रंग की स्वेट शर्ट कैरी करनी है। सफेद रंग के ही जूते आपके लुक को स्टाइलिश बना देंगे।
कार्तिक आर्यन
रात की पार्टी में आप ब्लैक रंग की शर्ट को लाइट कलर की पैंट या फिर ब्लू रंग की डेनिम जींस के साथ कैरी कर सकते हैं। ब्लैक रंग की शर्ट पार्टी लुक को क्लासी बनाने का काम करती है। इसके साथ अपने हाथों में घड़ी पहनना न भूलें। स्पोर्ट्स शूज इस लुक के साथ अच्छे लगेंगे।