Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Nita Ambani Dazzles at 59 in Abu Jani Sandeep Khosla Ghaghra, at Anant and Radhika Engagement Ceremony
{"_id":"63ce6ef41bd3d71d957feb50","slug":"nita-ambani-dazzles-at-59-in-abu-jani-sandeep-khosla-ghaghra-at-anant-and-radhika-engagement-ceremony-2023-01-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nita Ambani : अनंत अंबानी की सगाई में दिखा नीता अंबानी का रॉयल लुक, खूबसूरती में बहुओं को देती हैं मात","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Nita Ambani : अनंत अंबानी की सगाई में दिखा नीता अंबानी का रॉयल लुक, खूबसूरती में बहुओं को देती हैं मात
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:08 PM IST
सार
नीता अंबानी सादगी और खूबसूरती का बेजोड़ उदाहरण हैं। अपने बेटे की सगाई में नीता अंबानी ने फेमस डिजाइनर अबूजानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। आइए आपको दिखातें हैं उनके लुक की कुछ झलकियां।
विज्ञापन
1 of 5
अनंत अंबानी की सगाई में दिखा नीता अंबानी का रॉयल लुक
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Nita Ambani : हाल ही में देश के सबसे बड़े बिजनेसमेन मुकेश अंबानी के बेटे अंनत अंबानी की सगाई राधिका मर्चेंट के साथ संपन्न हुई। सगाई का ये कार्यक्रम मुंबई स्थित उनके घर में आयोजित हुआ था। इस दौरान वहां कई बड़े दिग्गजों का जमावड़ा लगा। कई अभिनेत्रियां भी एथनिक वियर पहने सगाई के कार्यक्रम में पहुंची। इन सभी में सबसे रॉयल लुक था मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी का।
सगाई के कार्यक्रम में जिस तरह से नीता तैयार हुईं थीं वो किसी रानी से कम नहीं था। नीता अंबानी की तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो फैंस उन पर फिदा हो गए। फोटोज देखकर कोई ये अंदाजा नहीं लग सकता कि उनकी उम्र 59 साल है। नीता अंबानी सादगी और खूबसूरती का बेजोड़ उदाहरण हैं। अपने बेटे की सगाई में नीता अंबानी ने फेमस डिजाइनर अबूजानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। आइए आपको दिखातें हैं उनके लुक की कुछ झलकियां।
2 of 5
शादी के बाद से बदल गया नीता अंबानी का लुक
- फोटो : facebook/nita ambani
शादी के बाद से बदल गया नीता अंबानी का लुक
बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी की अक्सर अपनी लाइफस्टाइल से हमेशा ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। हर कार्यक्रम में उनका लुक काफी रॉयल रहता है। अंबानी खानदान की बहु बनने से पहले नीता अंबानी एक मिडिल क्लास फैमिली की बेटी थी जो कि एक स्कूल में टीचर थीं। अंबानी बहू बनने के बाद नीता की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। नीता के लुक से लेकर उनकी लाइफस्टाइल तक सबकुछ काफी बदल गया है।
3 of 5
गुजराती लहंगे में दिखीं गजब
- फोटो : instagram
गुजराती लहंगे में दिखीं गजब
हाल ही में उन्हें अपने बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में देखा गया था। इस दौरान नीता अंबानी ने फेमस डिजाइनर अबूजानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। ये लहंगा पूरी तरह गुजराती लुक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लहंगे पर था जरदोजी का काम
- फोटो : instagram
लहंगे पर था जरदोजी का काम
उनके लहंगे पर जरदोजी की चिकनकारी के साथ-साथ पटोला रेशम, क्रिस्टल और सीक्विंस का बारीक काम किया गया था। इसके दुपट्टे पर भी काफी भारी वर्क था।
विज्ञापन
5 of 5
खूबसूरती के साथ दिखी सादगी
- फोटो : instagram
खूबसूरती के साथ दिखी सादगी
अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए नीता अंबानी ने अपनी बेटी ईशा अंबानी की वेडिंग ज्वैलरी जैसी ही ज्वैलरी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। नीता ने रेड साड़ी के साथ मांग टीका कैरी किया था। इस पूरे ही लुक में नीता अंबानी काफी खूबसूरत लग रहीं थी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।