फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nita Ambani: कांचीपुरम साड़ी में एक बार फिर दिखा नीता अंबानी का शाही अंदाज, जानें इसकी खासियत

Thu, 07 Mar 2024 01:50 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 07 Mar 2024 01:50 PM IST
सार

अनंत और राधिका के प्री वेडिंग समारोह के बाद एक बार फिर से नीता अंबानी से कांचीपुरम साड़ी में अपना खूबसूरत अंदाज दिखाया है। 

विज्ञापन
Nita Ambani in kanchipuram saree after Anant Radhika pre wedding in Jamnagar
कांचीपुरम साड़ी में नीता अंबानी - फोटो : instagram/Swadesh Online

अंबानी परिवार के लिए मार्च का महीना काफी खास था। इसी महीने मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया था। अनंत जल्द ही राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी के पहले दोनों के परिवार ने जामनगर में तीन दिन का प्री वेडिंग समारोह आयोजित किया था। इस समारोह में दुनिया भर के दिग्गज शामिल हुए थे। इस प्री वेडिंग समारोह पर सभी की नजरें अंबानी परिवार की महिलाओं पर थीं।



खासतौर पर अगर बात करें नीता अंबानी की तो हर कोई उनके रॉयल लुक को देखना चाहता था। समारोह के हर कार्यक्रम में नीता अंबानी बेहद खूबसूरत लुक में नजर भी आईं। इसके साथ ही अब जब समारोह संपन्न हो गया है तो अंबानी परिवार ने अपने रिलायंस परिवार का धन्यवाद करने के लिए एक डिनर आयोजित किया था। इस डिनर में भी नीता अंबानी के शाही लुक को सब देखते रह गए। 

Nita Ambani in kanchipuram saree after Anant Radhika pre wedding in Jamnagar
कांचीपुरम साड़ी में नीता अंबानी - फोटो : instagram/Swadesh Online
कांचीपुरम साड़ी में दिखाया खूबसूरत अंदाज 

इस डिनर कार्यक्रम में नीता अंबानी चटक लाल रंग की कांचीपुरम साड़ी में नजर आईं। ये साड़ी देखने में बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। उनकी इस साड़ी पर गोल्डन रंग का बॉर्डर लगा था। नीता अंबानी की इस लाल कांचीपुरम साड़ी को दक्षिण भारत के बुनकरों ने तैयार किया था। इस साड़ी पर जरदोजी की कढ़ाई मशहूर डिजाइन मनीष मल्होत्रा द्वारा की गई है। 
Nita Ambani in kanchipuram saree after Anant Radhika pre wedding in Jamnagar
कांचीपुरम साड़ी में नीता अंबानी - फोटो : instagram/Swadesh Online

साड़ी के साथ पहनी हैवी ज्वेलरी

इस कांचीपुरम साड़ी के साथ नीता अंबानी ने काफी हैवी ज्वेलरी कैरी की थी। भारी सा जड़ाऊ नेसपीस, कानों में भारी झुमके और हाथों में जड़ाऊ कंगन उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। हमेशा की तरह अपने इस साड़ी लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने माथे पर लाल रंग की ही बिंदी भी लगाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nita Ambani in kanchipuram saree after Anant Radhika pre wedding in Jamnagar
कांचीपुरम साड़ी में नीता अंबानी - फोटो : instagram/Swadesh Online

पहले भी पहन चुकी हैं ऐसी साड़ी

अनंत और राधिका के प्री वेडिंग समारोह में एक दिन और नीता अंबानी ने कांचीपुरम साड़ी को ही प्राथमिकता दी थी। इस साड़ी के संग उन्होंने जो हार पहना था वो भी बेहद खास था। नीता अंबानी ने इस सिल्वर साड़ी के साथ ब्लाउज भी मैचिंग का पहना था और उन्होंने इसका पल्लु खुला रखा था। 

विज्ञापन
Nita Ambani in kanchipuram saree after Anant Radhika pre wedding in Jamnagar
कांचीपुरम साड़ी में नीता अंबानी - फोटो : instagram/Swadesh Online

एक साड़ी बनने में लगता है महीनों का समय

अब आपको कांचीपुरम साड़ी की खासियत बताते हैं। दरअसल, ये साड़ी दक्षिण भारत के बुनकरों द्वारा हस्तनिर्मित एक उत्कृष्ट कृति है। पीढ़ी दर पीढ़ी वहां के कारीगरों ने अपनी इस कला को और निखारा है। कांचीपुरम साड़ियों में सोने की कढ़ाई की जाती है।

ज्यादातर लाल, सिल्वर और गोल्डन रंग में ही ये साड़ियां दिखाई देती हैं। इस एक साड़ी को तैयार होने में महीनों को समय लग जाता है, क्योंकि इस साड़ी का पूरा काम हाथ से ही होता है। इतना समय और मेहनत लगने की वजह से इनकी कीमत भी काफी ज्यादा होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed