फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन: एथिनिक कपड़ों के साथ बनाएं ये हेयरस्टाइल, नही पड़ेगी पार्लर जाने की जरूरत

Fri, 28 Jan 2022 10:41 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 28 Jan 2022 10:41 AM IST
विज्ञापन
no need parlour for these beautiful hairstyle should go with ethnic wear
hairstyle - फोटो : instagram

घर में शादी हो पार्लर जाने का समय नही होता। ऐसे में सबसे बड़ी समस्या हेयरस्टाइल की होती है। क्योंकि हेयरस्टाइल से ही पूरा लुक बदला जा सकता है। ऐसे में जरूरी है कि बालों को ऐसे खूबसूरती से बांधा जाए कि देसी लुक में आप सबसे खूबसूरत दिखे। यहां पर पांच ऐसी ही हेयरस्टाइल बता रहे हैं। जो लहंगे से लेकर कुर्ते और साड़ी के साथ बेहद खूबसूरत लगेगी। वहीं आप इन्हें घर में ही आसानी से बना सकते हैं। तो चलिए जानं कौन सी हैं वो हेयरस्टाइल।

no need parlour for these beautiful hairstyle should go with ethnic wear
kareena kapoor - फोटो : instagram
सिंपली ओपन हेयर

शादी में टाइम कम है तो बस अपने बालों को खुला छोड़ दें। हालांकि ये ध्यान रखें कि आपके बाल अच्छे से ट्रिम हों और हेल्दी दिखें। बस अपने बालों में पार्टीशन करें और नेचुरल कर्ल कर य़ूं ही खुला छोड़ दें। बालों में जेल लगाकर कंघी करें। फिर कुछ बालों को कर्लिंग आयरन के जरिए कर्ल करें और उंगलियों के मदद से छोड़ें। हल्का सा हेयर स्प्रे मारकर व्यवस्थित करें। ये लुक लहंगे के साथ सबसे खूबसूरत दिखेगा। 

no need parlour for these beautiful hairstyle should go with ethnic wear
deepika padukone - फोटो : instagram/Shaleena Nathani
स्लीक बन

अगर आप साड़ी पहनने वाली हैं तो बालों में लो स्लीक बन बेहद खूबसूरत लगेगा। वहीं ये हेयरस्टाइल इन दिनों ट्रेंड में भी चल रही है। साड़ी से लेकर गाउन पर ये काफी शानदार दिखता है। बस इसे गजरा या गुलाब के जरिए एक्सेसराइज करें। स्लीक बन बनाने के लिए बालों में जेल लगाकर कंघी करें। फिर हाई पोनीटेल बना लें। अब अपने सारे बालों को इसी पोनीटेल के आगे पीछे घुमाकर पिंस से जरिए सेट करें। तैयार है आपका स्लीक बन।

विज्ञापन
विज्ञापन
no need parlour for these beautiful hairstyle should go with ethnic wear
Dia Mirza - फोटो : instagram
हाल्फअप एंड ओपन हेयर

अगर आप अनारकली कुर्ता या फिर शरारा पहन रही हैं तो इन कपड़ों के साथ ये हेयरस्टाइल खूब जंचेगी। इसे बनाने के लिए बस बालों को जेल लगाकर सेट करें। फिर आगे से बालों को कंघी कर आधे बालों को अलग कर लें। फिर इन्हें पिन की सहायता से पीछे की ओर सेट कर लें। तैयार है आपका परफेक्ट हेयरस्टाइल।

विज्ञापन
no need parlour for these beautiful hairstyle should go with ethnic wear
alia bhatt - फोटो : instagram
सॉफ्ट वेव
बालों को हल्का ट्विस्ट देना चाहती हैं तो कर्लिंग आयरन की मदद से बालों को कर्ल कर लीजिए। फिर हेयर पार्टीशन कर पीछे की ओर लेजाकर पिन कर लें। ये हेयरस्टाइल हर तरीके से खूबसूरत दिखेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed