लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 03 Apr 2022 04:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नोरा फतेही जब भी कैमरे के सामने होती है। हर कोई उनका दीवाना हो जाता है। डांस नंबर में अपने डांस मूव्स से हर किसी को फैन बनाने के बाद अब वो डांस रिएलिटी शो जज करते दिखेंगी। जिसकी शूटिंग के सिलसिले में हर दिन उनका नया लुक देखने को मिल रहा है। इस बार भी नोरा जब सजधज कर निकलीं तो नजरें हटाना मुश्किल हो गया। इन दिनों एक के बाद एक्ट्रेसेज शार्ट और बोल्ड ड्रेसेज में जलवे दिखा रही हैं। ऐसे में नोरा फतेही का ये लुक हर किसी को फैन बनाने के लिए काफी दिख रहा है।
2 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
नोरा फतेही हमेशा अपनी फैशन च्वॉइस से हर किसी की तारीफ बटोरती हैं। इस बार भी जब वो डांस रिएलिटी शो को जज करने के लिए पहुंची तो उनका लुक बेहद खास था। नोरा ने इस शो के लिए पंखों वाली छोटी सी ड्रेस का चुनाव किया था। जिसके साथ स्टेटमेंट बेल्ट काफी शानदार नजर आ रही थी।
3 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
नोरा की ये ड्रेस पूरी तरह से बैलेरिना से इंस्पायर थी। जिसमे लगे पंख पंछी जैसा लुक दे रहे थे। वहीं नोरा ने इस खास लुक में कैमरे में जमकर पोज भी दिए। दरअसल, नोरा की इस ड्रेस में स्लीव पर पंख लगे थे। वहीं वेस्ट के नीचे पंखों की पूरी स्कर्ट थी। वहीं प्लजिंग वी नेकलाइन के साथ बॉडी फिटिंग नोरा की स्लिम फिगर को फ्लांट करने के लिए काफी दिख रही थी। इस ड्रेस को जॉर्ज होबिका के स्प्रिंग समर 2022 कलेक्शन से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
जिसकी स्लीवलेस डिजाइन के साथ कंधों पर पंख लगे हुए थे। वहीं कमर पर लगी बेल्ट में सिल्वर कलर के मिरर लगे थे। वहीं नोरा ने इस खूबसूरत सी फीदर ड्रेस को मिनिमम एक्सेसरीज के साथ कैरी किया था। जिसमे सिल्वर हील्स के साथ डायमंड ईयर स्टड और रिंग शामिल थे। वहीं बात करें मेकअप और हेयरस्टाइल की तो मिड पार्टीशन स्ट्रेट हेयर के साथ पिंक न्यूड शेड लिपस्टिक के साथ पिंक आई शैडो और ग्लोइंग स्किन पूरे लुक में चार चांद लगाने के लिए काफी दिख रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
नोरा फतेही हर दिन अपने लुक से फैंस को क्रेजी कर देती हैं। नीतू कपूर के साथ वायरल हुए वीडियो में नोरा बेहद खूबसूरत फ्लोरल ड्रेस में रेडी थीं। जिसकी राउंड नेकलाइन डिजाइन के साथ थाई हाई स्लिट स्कर्ट जुड़ी हुई थी। जिसमे उनका लुक हमेशा की तरह ही गॉर्जियस नजर आ रहा था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।