लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 07 Jun 2022 06:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नोरा फतेही अपने डांस मूव्स के साथ ही स्टाइल की वजह से भी हर किसी की चहेती बनी हुई हैं। फिर वो चाहे किसी अवॉर्ड शो में पहुंचीं हो या फिर एयरपोर्ट पर हों। हर बार नोरा स्टाइलिश कपड़ों में ही नजर आती हैं। यहां तक कि एयरपोर्ट पर वो डीप नेकलाइन और हाईस्लिट जैसे आउटफिट में भी पहुंच जाती है। लेकिन इस बार नोरा का ट्रेडिशनल लुक वायरल हो रहा है।
2 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
आईफा के ग्रीन कार्पेट पर अपनी खूबसूरती का जलवा दिखाने के बाद एक बार फिर वो अपने काम पर लग गई हैं। दुबई से लौटकर आ चुकीं नोरा ने शूट के पहले ही दिन अपने ट्रेडिशनल लुक से सुर्खियां बटोर लीं। आईफा के ग्रीन कार्पेट पर शिरकत करने के लिए नोरा ने आसमानी रंग का गाउन चुना था। जिसकी बॉडी फिटिंग नोरा की कर्वी फिगर को आसानी से फ्लांट कर रही थी।
3 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : social media
वहीं इस टाइट फिटिंग गाउन की डीप नेकलाइन और थाई हाई स्लिट इसमे बोल्डनेस का तड़का देने के लिए काफी दिख रही थी। जिसमे नोरा आकर्षक दिख रही थीं। हालांकि दुबई से लौटने के बाद नोरा ने ग्लैमरस कपड़ो की बजाय देसी लुक को चुना है। सफेद रंग की साड़ी पहने डांसिंग क्वीन नोरा महारानी लुक में रेडी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
स्लीवलेस सफेद रंग के प्लेन ब्लाउज के साथ नोरा ने सफेद रंग की साड़ी को मैच किया है। जिस पर लाल और गोल्डन कलर के बड़े फूलों के प्रिंट बने हैं। जिसे नोरा ने खुले पल्लू में कैरी किया है। वहीं इस साड़ी के साथ नोरा बालों में लो बन बनाए रेडी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
वहीं सफेद रंग की साड़ी को महारानी वाला पूरा लुक देने के लिए ग्रीन कलर का चोकर नेकपीस पेयर किया गया है। जिसे नोरा ने गुलाबी रंग की लिपस्टिक और आंखों में स्मोकी आईज के साथ कंप्लीट लुक दिया है। बता दें कि जल्दी ही नोरा फतेही का नया गाना रिलीज होने वाला है। जिसमे वो एकबार फिर अपने डांस मूव्स से हर किसी को अपना फैन बनाने वाली हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।