Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
nora fatehi look gorgeous in red shimmer bodycon dress and spot in traditional in pink kurta
{"_id":"5f5f31ff57e2da7b3724b468","slug":"nora-fatehi-look-gorgeous-in-red-shimmer-bodycon-dress-and-spot-in-traditional-in-pink-kurta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेड ड्रेस में नोरा फतेही ने लूटा फैंस का दिल तो गुलाबी कुर्ते में दिखाया इंडियन अवतार","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
रेड ड्रेस में नोरा फतेही ने लूटा फैंस का दिल तो गुलाबी कुर्ते में दिखाया इंडियन अवतार
नोरा फतेही बॉलीवुड की परफेक्ट डांसर में से एक हैं। जिनके स्वैग के सब दीवाने हैं। हर ड्रेस में नोरा फतेही जंचती हैं। तभी तो फैंस उनकी एक झलक के लिए परेशान रहते हैं। नोरा अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने से भी नहीं चूकती हैं। एक दिन पहले ही जहां उनका रेड ड्रेस में बेहद गॉर्जियस लुक फैंस को देखने के मिला तो वहीं दूसरी तरफ वो गुलाबी रंग के कुर्ते में स्पॉट हुईं। दोनों ही लुक में नोरा जंच रही थीं। आगे की स्लाइड में देखिए नोरा के जबरदस्त लुक।
2 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
शूटिंग के लिए तैयार नोरा ने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं। जिसमें लाल रंग की बॉडीकॉन ड्रेस में हॉट लुक में तैयार हुई हैं। रेड शिमरी ड्रेस जिसकी स्ट्रैपी डिजाइन और स्केवअर नेक जहां उसे काफी गॉर्जियस लुक दे रहा था। वहीं थाई हाई स्लिट ड्रेस को बोल्ड बनाने के लिए काफी था। वहीं नोरा इस बॉडीकॉन ड्रेस में अपने परफेक्ट फिगर को फ्लांट करते नजर आईं।
3 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
बात करें मेकअप की तो स्लीक साइड पार्टीशन स्ट्रेट हेयर और मिनिमम बेस के साथ स्टेटमेंट आईब्रो और न्यूड शेड पिंक लिप्स में नोरा हमेशा की तरह गजब ढा रही हैं। वहीं हाई हील्स और नो एक्सेसरीज के साथ नोरा ने इस लुक को कंप्लीट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
वहीं दूसरी तरह नोरा बिल्कुल इंडियन लुक में स्पॉट हुईं। गुलाबी रंग के लंबे अनारकली कुर्ते जिसमें मल्टी कलर की क्रिसक्रॉस बस्ट पर और कुर्ते के हेमलाइन के साथ ही फुल स्लीव पर भी बनी हुई थी।
वहीं टी सीरीज के ऑफिस पहुंची नोरा ने इस लुक के साथ सिंपल ब्लैक फ्लैट्स पहन रखे थे। जबकि सेफ्टी के लिए ब्लैक कलर का मास्क लगाए नोरा नजर आईं। हालांकि इतने सिंपल आउटफिट में भी नोरा की ये तस्वीरें फैंस खासा पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।