Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Outfit Ideas Know How to Dress Up for Reception Party Check These Outfits Fashion Tips
{"_id":"67b2e1e4b0998d91c60af918","slug":"outfit-ideas-know-how-to-dress-up-for-reception-party-check-these-outfits-fashion-tips-2025-02-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Outfit Idea For Reception: जाना है रिसेप्शन पार्टी में तो ऐसे आउटफिट को दें प्राथमिकता, लुक दिखेगा गजब का","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Outfit Idea For Reception: जाना है रिसेप्शन पार्टी में तो ऐसे आउटफिट को दें प्राथमिकता, लुक दिखेगा गजब का
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:14 PM IST
सार
यदि आपको किसी की रिसेप्शन पार्टी अटैंड करने जाना है तो उसके लिए अलग और खास तरह के आउटफिट का चयन करें। यहां हम आपको इसके कुछ विकल्प दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
जाना है रिसेप्शन पार्टी में तो ऐसे आउटफिट को दें प्राथमिकता
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Outfit Idea For Reception: शादियों का सीजन चल रहा है, जिसकी धूम आपको बाजारों से लेकर घरों तक में दिखाई दे रही होगी। जब भी घर में किसी की शादी पक्की होती है, तो हर कोई हर रस्म के लिए खरीदारी करने में जुट जाता है। आज के समय में हर रस्म में अलग थीम होती है, जिसके हिसाब से ही कपड़े खरीदे जाते हैं। हल्दी, मेहंदी के साथ-साथ शादी के बाद रिसेप्शन का भी अब काफी महत्व है।
शादी की सभी रस्मों में हर कोई एथनिक आउटफिट ही पहनता है, लेकिन जब बारी आती है रिसेप्शन की तो उसमें महिलाएं अपने लुक में वेस्टर्न टच देना चाहती हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे आउटफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको देखकर आप अपने लिए खरीदारी कर सकती हैं। इस तरह के आउटफिट में आपका लुक सबसे अलग और खूबसूरत लगेगा।
2 of 6
सीक्विन साड़ी
- फोटो : instagram
सीक्विन साड़ी
ज्यादातर महिलाओं को शादी-विवाह में साड़ी पहनना पसंद होता है। ऐसे में आप सीक्विन वर्क की साड़ी कैरी कर सकती हैं। खासतौर पर बात करें रिसेप्शन पार्टी की तो उसमें आप गोल्ड, सिल्वर, पेस्टल और मेटैलिक कलर बेस्ट रहेंगे। इसे डीप नेक ब्लाउज और मिनिमल ज्वेलरी के साथ पहनें और अपने लुक को ग्लैमरस बनाएं।
3 of 6
प्री ड्रेप्ड साड़ी
- फोटो : instagram
प्री ड्रेप्ड साड़ी
अगर आप एक बोल्ड और अनोखा लुक चाहती हैं, तो प्री ड्रेप साड़ी को जरूर ट्राय करें। यह आपको एक फ्यूजन लुक देगा, जिसे बेल्ट और हाई हील्स के साथ स्टाइल किया जा सकता है। इसके साथ अपने बालों को भी अलग तरह से स्टाइल करें। प्री ड्रेप्ड साड़ी आजकल बाजार में काफी कम दामों में मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
इंडो वेस्टर्न गाउन
- फोटो : instagram
इंडो वेस्टर्न गाउन
यदि अपने लुक में वेस्टर्न टच देना चाहती हैं तो इंडो वेस्टर्न गाउन एक बेहतर विकल्प है। नेट, वेलवेट और सिल्क फैब्रिक में डिजाइन किए गए गाउन आपको रॉयल लुक देंगे। इसके साथ मेकअप और ज्वेलरी का खास ध्यान रखें, तभी आपका लुक अच्छा दिखेगा।
विज्ञापन
5 of 6
शरारा सेट
- फोटो : instagram
शरारा सेट
आजकल लड़कियों और महिलाओं को शरारा सेट पहनना काफी पसंद आता है। ऐसे में हैवी सा शरारा सूट खरीदें। शरारा सूट में लुक रॉयल और ग्रेसफुल लगता है। इसे स्टेटमेंट ज्वेलरी और हेवी दुपट्टे के साथ स्टाइल करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।