{"_id":"62a08fd3b4d0353f53127153","slug":"palak-tiwari-desi-look-at-airport-in-blue-kurta-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Palak Tiwari: बोल्ड लुक छोड़ पलक तिवारी ने इन कपड़ों में ली एयरपोर्ट पर एंट्री, दिखा खूबसूरत अंदाज","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Palak Tiwari: बोल्ड लुक छोड़ पलक तिवारी ने इन कपड़ों में ली एयरपोर्ट पर एंट्री, दिखा खूबसूरत अंदाज
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 08 Jun 2022 06:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
palak tiwari
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पलक तिवारी अपने स्टनिंग लुक की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वहीं अब तो अपने वीडियो सॉन्ग से भी फैंस बना चुकी हैं। पलक अपने खूबसूरत लुक की तस्वीरें अक्सर ही इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। जिसे देख उनके फैंस जमकर कमेंट करते हैं। शार्प फीचर्स और स्लिम फिगर की मालकिन पलक का स्टनिंग लुक अक्सर ही वायरल होता है। लेकिन इस बार पलक अपने बोल्ड लुक नहीं बल्कि देसी लुक से फैंस का दिल चुरा रही हैं।
2 of 5
palak tiwari
- फोटो : instagram
दरअसल, फोटोग्राफर के कैमरे में कैद पलक की खूबसूरत तस्वीरें सामने आईं हैं। दरअसल. एयरपोर्ट पर पहुंची पलक तिवारी देसी लुक में दिखीं। जिसमे वो बेहद हसीन दिख रही हैं। पलक डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। जहां वो आसमानी रंग के कुर्ते में रेडी हैं। पलक ने लांग लेंथ का कुर्ता कैरी किया था। जिसकी वी प्लजिंग नेकलाइन और फुल स्लीव थी। वहीं इस कुर्ते पर थ्रेड वर्क किया गया था। जो कि कपड़े के मैचिंग का ही था। जिसके साथ मैचिंग का पलाजो और दुपट्टा काफी खूबसूरत लग रहा था।
3 of 5
palak tiwari
- फोटो : instagram
वहीं हमेशा की तरह पलक इस कुर्ते में पिंक ब्लश और पिंक लिपस्टिक के साथ स्ट्रेट ओपन हेयर में रेडी थीं। वहीं वेल डिफाइन आईब्रो के साथ मस्कारे के डबल कोट में आंखों का मेकअप कंप्लीट किया गया था। जिसमे उनका लुक खूबसूरत दिख रहा था। पलक के देसी लुक में कुर्ते के साथ दुपट्टे को खोलकर डाला था। बता दें कि पलक सिंगर हार्डी सिंधू के साथ बिजली-बिजली गाने में नजर आ चुकी हैं। जिसमे उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया था। वहीं उनका दूसरा गाना भी रिलीज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पलक तिवारी का एथनिक लुक टिप्स
- फोटो : instagram/palaktiwarii
इंस्टाग्राम पर अपनी फैन फॉलोइंग बनाने के बाद पलक अब पर्दे पर भी आने की तैयारी में है। वहीं पलक रैंप पर भी स्टनिंग लुक में दिख चुकी हैं। हालांकि रैंप वॉक के लिए उन्हें जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। पर बात अगर उनके ड्रेसिंग सेंस कि की जाए तो वो हमेशा ही तारीफें बटोरने में कामयाब हो जाती हैं। फिर वो चाहे उनका बोल्ड लुक हो या फिर देसी लुक।
विज्ञापन
5 of 5
palak tiwari
- फोटो : instagram
पलक अक्सर अपने फोटोशूट को फैंस के लिए साझा करती हैं। आइस ब्लू कलर के इस लहंगे में पलक बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जिसमे हैवी एंब्रायडरी वाले स्लीवलेस ब्लाउज के साथ स्कर्ट मैच की गई है। वहीं ग्रीन पेंडेट वाला नेकलेस पूरे लुक में चार चांद लगा रहा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।