परिणिती चोपड़ा इन दिनों अपने स्टाइलिश लुक से फैंस को इंप्रेस कर रही हैं। टीवी रिएलिटी शो के मंच पर उनका स्टाइलिश लुक अक्सर सुर्खियां बटोरता है। जिसकी झलक फैंस को उनके इंस्टाग्राम पर भी मिल जाती है। लेकिन इस बार परिणिती का कैजुअल लुक भी शानदार नजर आया। बॉलीवुड फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची परिणिती चोपड़ा फोटोग्राफर के कैमरे में कैदु हुईं। जहां उनका सिंपल सा स्टाइलिश लुक हर किसी की निगाह में आ गया।
Trending Videos
2 of 5
parineeti chopra
- फोटो : instagram
परिणिती चोपड़ा दोस्त करन जौहर और मनीष मल्होत्रा के साथ डिनर करने पहुंची थीं। जहां फोटोग्राफर के सामने इन तीनों ने पोज दिए। वहीं परिणिती चोपड़ा का एफर्टलेसली गॉर्जियस लुक हर किसी का ध्यान खींच रहा है। इस कैजुअल आउटिंग के लिए परिणिती चोपड़ा ने काले रंग का जंपसूट चुना था। जिसकी बिकिनी डिजाइन इसे बोल्ड बनाने के लिए काफी दिख रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
parineeti chopra
- फोटो : instagram
दरअसल, परिणिती चोपड़ा ने जो जंपसूट पहना था। उसकी नूडल्स स्ट्राईप और वी प्लजिंग नेकलाइन इसे खास बना रही थी। इसके साथ ही इस प्लजिंग नेकलाइन पर नाजुक लैस की डिटेलिंग की गई थी। जो स्लीव के पास भी नजर आ रही थी। वहीं बस्ट एरिया के नीचे वेस्ट को भी लैस की मदद से जोड़ा गया था। जो इस जंपसूट को ग्लैमरस बना रहा था।
4 of 5
parineeti chopra
- फोटो : instagram
वहीं परिणिती चोपड़ा ने इस गॉर्जियस लुक को मिनिमम मेकअप के साथ कंप्लीट किया है। मैट पिंक लिपस्टिक के साथ ब्लश चिक्स और मेसी हेयर पूरे लुक को खास बना रहे हैं। वहीं परिणिती चोपड़ा ने इस आउटफिट को हैंडबैग के मैच किया था। जबकि नो एक्सेसरीज में भी वो काफी खूबसूरत दिख रही थीं। बता दें कि परिणिती चोपड़ा इन दिनों टीवी रिएलिटी शो को जज कर रही हैं। जिसमे उनका स्टनिंग लुक देखने को मिलता है।
विज्ञापन
5 of 5
parineeti chopra
- फोटो : instagram
पिछले दिनों ब्लैक कलर की साड़ी में परिणिती चोपड़ा की तस्वीरें सामने आई थीं। जिसमे परिणिती ने ब्लैक कलर की साड़ी पहनी थी। जिस पर सितारों का वर्क था। वहीं इस साड़ी को मिस चोपड़ा ने लैस वाले फुल स्लीव ब्लाउज के साथ मैच किया था। जिसमे उनका क्लासी लुक देखने को मिला था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X