{"_id":"5c5be599bdec22739604512c","slug":"paris-couture-week-wedding-gown-decorated-with-balloon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मार्केट में आया ऐसा फैशन दुल्हनें अपनाने से करेंगी 'तौबा', पहन लिया तो ट्रोल होना तय","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
मार्केट में आया ऐसा फैशन दुल्हनें अपनाने से करेंगी 'तौबा', पहन लिया तो ट्रोल होना तय
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: shubham
Updated Thu, 07 Feb 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
wedding dress ideas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने वेडिंग डे पर हर लड़की खास और कुछ अलग दिखने का सपना देखती है। इतना ही नहीं, इसके लिए लड़कियां न जाने कितने महंगे-महंगे ड्रेस खरीदकर उन्हें डिजाइन कराती हैं। प्रियंका चोपड़ा की वेडिंग ड्रेस तो आपको याद ही होगी। उन्होंने अपनी क्रिश्चियन वेडिंग में गाउन के साथ सिर पर जो खूबसूरत वेल लगा रखी थी उसकी लंबाई 75 फीट थी, जिसे वेडिंग गाउन में दुनिया का सबसे लंबा वेल बताया गया था। प्रियंका की इस ड्रेस की तस्वीरें वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बरसात हो गई थी।
2 of 7
wedding dress ideas
- फोटो : twitter
सेलिब्रिटी जो ड्रेस पहनते हैं या फैशन शो में जो कपड़ें रैंप पर दिखाए जाते हैं, उन्हीं कपड़ों का बाद में फैशन आता है। ऐसी ही एक नई वेडिंग ड्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, पेरिस फैशन वीक में एक मॉडल ने वेडिंग ड्रेस को पेश किया, जिसकी तस्वीरें आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
3 of 7
wedding dress ideas
- फोटो : twitter
आप सोच रहे होंगे इस ड्रेस में ऐसा क्या खास था तो आपको बता दें, मॉडल ने पिंक और व्हाइट कलर का स्ट्रेपलेस वेडिंग गाउन पहन रखा था, जो काफी खूबसूरत लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
wedding dress ideas
- फोटो : twitter
इस ड्रेस के साथ मॉडल ने वेल लगा रखा है। वेल में 20 से ज्यादा पोल्का डॉट गुब्बारे लगे थे। इन गुब्बारों के साथ वेल भी हवा में लहर रही थी। देखने में यह नजारा बेहद प्यारा लग रहा था।
विज्ञापन
5 of 7
wedding dress ideas
- फोटो : twitter
मॉडल ने जैसे ही रैंप पर एंट्री ली, वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए थे। रैंप पर वॉक करती हुई मॉडल को देख ऐसा लग रहा था मानो वह हवा में उड़ रही है। बता दें इस खूबसूरत ड्रेस को Celia Kritharioti ने डिजाइन किया था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।