फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन: साड़ी के साथ पहने मोतियों का नेकलेस, दिखेंगा सबसे खूबसूरत लुक

Wed, 16 Feb 2022 11:49 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 16 Feb 2022 11:49 AM IST
विज्ञापन
pearl necklace match with saree like bollywood divas nora fatehi kangana ranaut deepika padukone
साड़ी के साथ पहने मोतियों का नेकलेस - फोटो : instagram fan page

ज्वैलरी किसी भी लुक में चार चांद लगा देती है। नेकपीस से लेकर ईयरिंग्स या फिर मांगटीका सुंदरता बढ़ाने में मदद करता है। लेकिन कई बार आउटफिट से ज्वैलरी का सही मैच ना होने की वजह से पूरा लुक खराब हो जाता है। आप चाहे तो एथिनिक लुक को और भी ज्यादा खूबसरत बनाने के लिए मोतियों के नेकपीस का चुनाव करें। ये सबसे अलग और रॉयल लुक देने में मदद करेगा। वैसे बीटाउन की एक्ट्रेस कई मौकों पर पर्ल नेकलेस के साथ एक्सपेरिमेंट करते दिख चुकी हैं। जिसमे उनका लुक काफी खूबसूरत दिखा था। तो इस शादी के सीजन आप भी पर्ल नेकलेस पहनने के लिए इन बॉलीवुड डीवाज से आइडिया ले सकती हैं। 

pearl necklace match with saree like bollywood divas nora fatehi kangana ranaut deepika padukone
नोरा फतेही ने पहनी मोतियों की ज्वैलरी - फोटो : instagram

सिंपल सी डबल लेयर की मोतियों की माला के साथ आप अपने लुक को रॉयल बना सकती हैं। नोरा फतेही की सिल्क साड़ी और उस पर मैच डबल लेयर का पर्ल नेकपीस परफेक्ट स्टाइल इंस्पिरेशन है। जिसे आप आसानी से ट्राई कर सकती हैं। इस लुक को और परफेक्ट बनाने के लिए साथ में पर्ल स्टड कानों में जरूर पहनें। इस तरह का लुक भीड़ में अलग दिखेगा। और आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी। 

pearl necklace match with saree like bollywood divas nora fatehi kangana ranaut deepika padukone
दीपिका पादुकोण के लुक से लें इंस्पिरेशन - फोटो : instagram

अगर आप नई नेवली दुल्हन वाला लुक चाहती हैं तो दीपिका पादुकोण की तरह चोकर नेकपीस के साथ मोतियों की लार्ज साइज नेकलेस को पहने। दो लेयर में पहना गया नेकपीस आपको परफेक्ट न्यू ब्राइड वाला लुक देगा। जिसे आप मैचिंग के पर्ल ईयरिंग्स के साथ परफेक्ट बना सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pearl necklace match with saree like bollywood divas nora fatehi kangana ranaut deepika padukone
कंगना रानौत का चोकर नेकपीस - फोटो : instagram

वहीं आप चाहें तो पर्ल नेकलेस की इस तरह की डिजाइन को भी चुन सकती है। ये बेहद खूबसूरत लगेगा। सिल्क की साड़ी के साथ पर्ल चोकर नेकपीस और उसमे बड़े स्टोन वर्क वाला नेकलेस कंगना के लुक में चार चांद लगा रहा है। इस लुक को आप भी ट्राई कर भीड़ में सबसे अलग दिख सकती हैं। 

विज्ञापन
pearl necklace match with saree like bollywood divas nora fatehi kangana ranaut deepika padukone
दीपिका पादुकोण का रिसेप्शन लुक - फोटो : instagram

वैसे इससे पहले पर्ल चोकर नेकपीस में दीपिका पादुकोण का रिसेप्शन लुक वायरल हुआ था। जिसमे वो नई नवेली दुल्हन के लिबास में गजब की खूबसूरत नजर आईं थीं। दीपिका का ये लुक किसी भी लड़की के लिए परफेक्ट लुक इंस्पिरेशन हो सकता है। बालों में गजरा और फुल स्लीव ब्लाउज के साथ ग्रीन पर्ल चोकर नेकपीस बेहद खूबसूरत है। मोतियों की ज्वैलरी पहनते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि नेकपीस के साथ ही कानों की ईयरिंग्स भी पर्ल की मैचिंग की हो। नहीं तो पूरा लुक खऱाब हो जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed