फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन टिप्स: सलवार सूट पर बना सकते हैं ये चार हेयरस्टाइल, मिलेगा ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक

Thu, 25 Nov 2021 08:52 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 25 Nov 2021 08:52 AM IST
विज्ञापन
Perfect Hairstyles For Salwar Suit Look Easy hairstyles With Traditional outfit
सलवार सूट पर बनाएं ये हेयरस्टाइल - फोटो : instagram/imrashamidesai

पारंपरिक परिधानों में सलवार सूट हर मौके पर उपयुक्त होता है। लड़कियां इसे कभी भी और कहीं भी पहन सकती हैं। पंजाबी सूट हो या चूड़ीदार, अनारकली हो या सलवार कमीज, सूट में भी कई वैरायटी होती हैं। सलवार सूट आपको एथेनिक लुक देने के साथ ही क्लासी लुक भी देते हैं। लेकिन सलवार सूट के साथ अधिक आकर्षक दिखने के लिए जरूरी होता है एक परफेक्ट हेयरस्टाइल। लहंगे, साड़ी और वेस्टर्न कपड़ों के लिए तो हेयरस्टाइल के बहुत विकल्प हैं लेकिन सलवार सूट पर आमतौर पर लड़कियां एक या दो तरह की साधारण हेयरस्टाइल ही बनाती हैं। उन्हें ये समझ नहीं आता कि कौन सी हेयर स्टाइल उनके आउटफिट के मुताबिक जाएगी। अगर आप भी कंफ्यूज रहते हैं कि अपने सलवार सूट लुक को किस हेयरस्टाइल से स्टाइल करें तो ये खबर आपके काम की है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं सलवार सूट के साथ कैसी हेयरस्टाइल कैरी कर सकते हैं। 

Perfect Hairstyles For Salwar Suit Look Easy hairstyles With Traditional outfit
सलवार सूट पर बनाएं ये हेयरस्टाइल - फोटो : instagram/singhakshara

बीच वेव्स हेयर स्टाइल

बीच वेव्स हेयरस्टाइल साधारण और अधिकतर दिखने वाली हेयर स्टाइल से अलग और अधिक स्टाइलिश होती है। इस हेयरस्टाइल से आपका लुक यूनीक लगेगा। बीच वेव्स हेयर स्टाइल बनाना भी आसान है। इसके लिए पहले आपके बाल एकदम स्ट्रेट होने चाहिए। फिर आप उन्हें सॉफ्ट कर्ल कर लीजिए। इसका लुक बीच वेव यानी समुद्र की लहरों की तरह कर्ल होने के बाद आएगा। बीच वेव्स के साथ आप अपने बालों को खुला रख सकती हैं या पीछे से हाफ टाई कर सकती हैं।

Perfect Hairstyles For Salwar Suit Look Easy hairstyles With Traditional outfit
सलवार सूट पर बनाएं ये हेयरस्टाइल - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

ब्रैड हेयर स्टाइल

सलवार सूट खास कर के पंजाबी सूट के साथ ये हेयरस्टाइल बेहद आकर्षक लुक देती है। अगर आप अपने बालों को खुला नहीं छोड़ना चाहती तो फ्रंट ब्रैड हेयरस्टाइल को ट्राई कर सकती हैं। इससे आपके बाल भी बंधे रखेंगे और आपका फेस पूरी तरीके से साफ दिखाई देगा। गर्मियों और लू के मौसम के हिसाब से ये हेयरस्टाइल सबसे बेस्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Perfect Hairstyles For Salwar Suit Look Easy hairstyles With Traditional outfit
सलवार सूट पर बनाएं ये हेयरस्टाइल - फोटो : instagram/pankhuri_gidwani1997

बन हेयर स्टाइल

अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद ये हेयरस्टाइल होती है। अगर आप अपने सलवार सूट लुक में थोड़ा माॅर्डन टच चाहती हैं तो ये हेयरस्टाइल कैरी करें। इसमें आपको अपने बालों में बन बनाना होता है।

विज्ञापन
Perfect Hairstyles For Salwar Suit Look Easy hairstyles With Traditional outfit
सलवार सूट पर बनाएं ये हेयरस्टाइल - फोटो : instagram/aslimonalisa

फ्रंट ब्रैड हेयर स्टाइल


अगर आप अपने बालो को खुला रखना चाहती हैं लेकिन अपने फेस को क्लीन लुक भी देना चाहती हैं तो ये हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं। इसमें आगे से हाफ ब्रैड बना कर पीछे के बालो को खुला छोड़ सकती हैं। आप अपने पीछे के बालो को स्ट्रेट या कर्ल कोई भी स्टाइल दे सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed