वैलेंटाइन डे पर रोमांटिक डेट पर जाने की तैयार है तो ड्रेस तो आपने सोच ही ली होगी। वहीं साथ में मेकअप के बारे में भी तय कर लिया होगा। लेकिन मेकअप करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जिससे की मेकअप की वजह से आपके लुक्स में कोई कमी ना रह जाए और आपका पूरा मूड खराब हो जाए। तो चलिए जानें किस तरह से मेकअप कर परफेक्ट लुक पा सकती हैं। कुछ आसान से टिप्स मेकअप करते समय बहुत काम आएंगे।
आज का फैशन: वैलेंटाइन की शाम होना है तैयार तो इन मेकअप टिप्स को करें फॉलो, ठहर जाएंगी पार्टनर की निगाहें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोगों की स्किन ड्राई हो जाती है। ऐसे में फेस पर मेकअप के लिए केवल प्राइमर और फाउंडेशन का इस्तेमाल स्किन को ड्राई बना सकता है। जो करीब से देखने पर खराब लगेगा। ऐसे में चेहरे को फ्लालेस दिखाने के लिये फाउंडेशन में मॉइश्चराइजर मिलाकर चेहरे पर लगाएं। ये आपको बेहद स्मूद लुक देगा।
अगर आप उन लड़कियों मे शामिल हैं जिनकी लिपस्टिक बहुत जल्दी छूट जाती है। तो लिपस्टिक पर थोड़ा सा लूज पाउडर लगाएं। ये आपके लिप्स को मैट लुक देगी। साथ ही लिपस्टिक भी लंबे समय तक टिकी रहेगी।
चेहरे पर ब्लश का इस्तेमाल जरूर करें। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि नेचुरल ग्लो और ब्लश नजर आए तो लिपस्टिक को पाउडर ब्लश की जगह पर इस्तेमाल करें। मैट पिंक लिपस्टिक चेहरे पर बिल्कुल नेचुरल ब्लश जैसा फील देगी जो देखने पर बिल्कुल परफेक्ट लुक देगा।
आंखों का मेकअप चेहरे पर सबसे खास होता है। ऐसे में अगर आप अपने लुक्स के साथ कुछ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो आंखों पर रोज से थोड़ा हटके मेकअप करें। इसके लिए आप चाहें तो सिंगल की जगह पर डबल विंग्ड आई लाइनर लगा सकती हैं। ये आपके लुक में ग्लैम ऐड करने का काम करेगा।