फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: प्लस साइज हैं तो कपड़े खरीदते समय ना करें ये गलतियां

Thu, 06 Oct 2022 11:31 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 06 Oct 2022 11:31 AM IST
विज्ञापन
Plus Size Women To Look Thinner And Stylish Know What Not To Wear
plus size fashion - फोटो : instagram

हर महिला चाहती है कि वो सबसे खूबसूरत दिखे। इसके लिए वो कपड़े से लेकर मेकअप हर चीज के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं। इन दिनों इंटरनेट का जमाना है। सारी समस्याओं का समाधान इंटरनेट पर मिल जाता है। महिलाएं इंटरनेट से देखकर कपड़े वगैरह भी खरीद लेती हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि जो कपड़ा देखने में अच्छा लग रहा हो वो आप पर सूट भी करें। अगर आप प्लस साइज हैं तो किसी भी डिजाइन ड्रेस को देखकर मन मारने की जरूरत नही है। बस जरूरत है अपने बॉडी के हिसाब से फैशन सेंस को समझने की। जिससे की कपड़े आपकी बॉडी पर फिट बैठे और आप खूबसूरत दिखें। अगर आप शॉपिंग करने जा रही हैं तो कपड़े खरीदते समय इन गलतियों को ना दोहराएं। 

Plus Size Women To Look Thinner And Stylish Know What Not To Wear
विद्या बालन - फोटो : instagram/balanvidya

आपको भले ही बड़े और बोल्ड प्रिंट्स पसंद हो लेकिन जब भी कपड़े खरीदे तो हमेशा छोटे प्रिंट्स और पैटर्न के कपड़ों को चुनें। ऐसे कपड़े जिनकी डिजाइन मिनिमम हो। जिससे कि वो आपकी बॉडी को और भी ज्यादा हैवी ना दिखाए। 

Plus Size Women To Look Thinner And Stylish Know What Not To Wear
विद्या बालन - फोटो : instagram

जब भी कपडे खरीदे तो फैब्रिक का ज्यादा ध्यान रखें। ऐसे फैब्रिक खरीदें जो आपको फ्लपी ना दिखाएं। जैसे कि ऑर्गेंजा, टाइट कॉटन जैसे कपड़ों को ना चुनें। इसकी बजाय सैटिन, सॉफ्ट कॉटन, शिफॉन जैसे फैब्रिक को चुनें। ये आपकी बॉडी पर फिट बैठेंगे और आप स्लिम दिखेंगी। साथ ही अगर रेडीमेड कपड़े खरीद रही हैं तो स्लीव पर ज्यादा डिजाइन ना लें। सिंपल और लूज फिटिंग की स्लीव खूबसूरत लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Plus Size Women To Look Thinner And Stylish Know What Not To Wear
plus size fashion - फोटो : instagram

अगर स्ट्रिप डिजाइन पसंद कर रही हैं तो वर्टिकल स्ट्रिप को ज्यादा चुनें। इसमे आप ज्यादा स्लिम दिख सकती हैं।  नेकलाइन ऐसी हो जो आपके कंधों को और चौड़ा ना दिखाएं। वी नेकलाइन या स्वीटहार्ट नेकलाइन आप पर ज्यादा जचेंगी।

विज्ञापन
Plus Size Women To Look Thinner And Stylish Know What Not To Wear
vidya balan - फोटो : instagram

अगर जींस ले रही हैं तो स्लिम फिट जींस को ही चुनें। बैगी जींस पहनने से बचें। ये आपको और भी ज्यादा फूला हुआ दिखाएगा। डार्क कलर के कपड़े पहनने की कोशिश ज्यादा करें। ये आपको स्लिम दिखाएंगे। अगर आप कुर्ते को खरीद रही हैं तो ए लाइन कुर्ता खरीदें। बहुत सारे फ्लयेर या अनारकली कुर्ते को पहनने से बचें। ये आपको और भी ज्यादा हैवी दिखाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed