फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तमिलनाडु के जिस पारंपरिक परिधान 'वेष्टि' को पहना पीएम मोदी ने, जानिए क्यों है खास?

Sat, 12 Oct 2019 01:06 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 12 Oct 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi wears TamilNadu traditional dress veshti for mamallapuram date with Xi Jinping
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, साथ में शी जिनपिंग - फोटो : Twitter

तमिलनाडु के महाबलिपुरम में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ अलग ही अंदाज में नजर आए। दरअसल, अपने फैशन और भारत की विविधता भरी संस्कृति को परिधान के जरिये प्रतीकात्मक रूप से प्रस्तुत करने वाले पीएम मोदी दक्षिण भारतीय पुरुषों के पारंपरिक परिधान 'वेष्टि' में नजर आए। वेष्टि को मुंडु भी कहा जाता है।


PM Narendra Modi wears TamilNadu traditional dress veshti for mamallapuram date with Xi Jinping
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

इस परिधान में चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ वेष्टि में पीएम मोदी का अंदाज अलग ही दिखाई दे रहा था। आधी आस्तीन का शर्ट और कंधे पर अंगवस्त्र के साथ नीचे लपेटी हुई धोती दक्षिण भारत का पुरुषों द्वारा पहना जाने वाला पारंपरिक परिधान है। दक्षिण भारत से आने वाले कई दिग्गज नेता वेष्टि में नजर आए हैं। पूर्व गृहमंत्री पी. चिदम्बरम तो अक्सर वेष्टि में ही रहते हैं। 

PM Narendra Modi wears TamilNadu traditional dress veshti for mamallapuram date with Xi Jinping
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, साथ में शी जिनपिंग - फोटो : Twitter

इस परिधान में विशेष चार से छह फुट की धोती है, जिसे कमर में लपेटा जाता है। भारत के कई राज्यों में इस धोती को अलग-अलग नामों से जाना जाता है और पहना भी अलग तरह से ही जाता है। इसे हिंदी, उड़िया में मुंडु कहा जाता है, तो वहीं मराठी में धोतर, तेलुगु में पंच और  तमिल भाषा में वेष्टि कहा जाता है, जबकि कन्नड़ में पन्छे या लुंगी कहा जाता है। इस पारंपरिक परिधान में ऊपर शर्ट पहना जाता है और कंधे पर गमछा रहता है, जिसके किनारे रंगीन होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi wears TamilNadu traditional dress veshti for mamallapuram date with Xi Jinping
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, साथ में शी जिनपिंग - फोटो : ANI

खास बात यह है कि मुंडू केरल में पुरुष के लिए एक परिधान है, जबकि महिलाओं के लिए मुंड कहा जाता है। इसे लुंगी का राज्य संस्करण भी कहा जा सकता है। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi wears TamilNadu traditional dress veshti for mamallapuram date with Xi Jinping
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, साथ में शी जिनपिंग - फोटो : Twitter

बता दें कि दक्षिण के पांचों ही राज्यों आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में जहां महिलाओं के परिधान में अंतर है, वहीं पुरुषों के लिए  कुछ हद तक समान ही है। हालांकि केरल में नीचे धोती जबकि ऊपर चमकदार किनारी वाला कपड़ा भी डाला जाता है। तमिलनाडु में जहां पुरुष वेष्टि पहनते हैं, तो वहीं महिलाएं कांजीवरम साड़ियां पहनती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed