ब्रिटेन के शाही घराने की राजकुमारी और प्रिंस चार्ल्स की पहली पत्नी प्रिंसेज डायना आज भी अपने फैशन और स्टाइल सेंस के लिए जानी जाती हैं। बेहद खूबसूरत और नीली आंखों वाली प्रिंसेज डायना की शाही वार्डरोब स्टाइलिश और डिजाइनर कपड़ों से भरी हुई थी। लेकिन इन सबके बावजूद वो अपने कपड़ों को स्टाइलिश तरीके से दोहराना जानती थीं। यहां तक कि वो ड्रेसेज को पहनने के तरीके को भी बदल देती थीं। जिसकी वजह से लुक पूरा बदल जाता था। स्टाइलिस्ट अमी पटेल ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की जिसे देख उनके कमाल के स्टाइल सेंस के बारे में पता चलता है। आगे की स्लाइड में देखें ऐसे ही बेहद खूबसूरत और कमाल के रिसाइकल ड्रेसेज जो प्रिंसेज डायना ने पहनीं थीं।
ब्रिटेन की प्रिंसेज डायना भी दोहराती थीं कपड़े, हर बार स्टाइल और लुक से बना देती थीं उन्हें नया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रिंसेज डायना को पोल्का डॉट प्रिंट से बेहद लगाव था। अक्सर ही वो इस तरह के प्रिंट में नजर आ जाती थीं। इस तस्वीर में वो एक ही टॉप को दो बार पहने नजर आईं है। जिसमें एक बार काले स्कर्ट और दूसरी बार सफेद रंग की स्कर्ट के साथ पेयर करते दिखी हैं। साथ में काले रंग की बेल्ट को कभी पेट तो कभी कमर पर बांधे प्रिंसेज डायना ने लुक को पूरा किया है।
प्रिंसेज डायना की ये तस्वीर प्रिंस चार्ल्स के साथ की है। जिसमें वो इस चेकर्ड ड्रेस को एक बार पूरे बंद गले के साथ तो वहीं दूसरी बार कॉलर को खोलकर और उसमें सफेद रंग के शर्ट के साथ कैरी किया है। वहीं एक बार पैरों में बैलेरिना तो वहीं दूसरी बार बूट के साथ प्रिंसेज डायना ने इस ड्रेस को बड़े ही स्टाइलिश तरीके से रिपीट किया है।
View this post on Instagram
A post shared by Ami Patel (@stylebyami) on
प्रिंसेज डायना की ऐसी बहुत सी पुरानी तस्वीर है जिसमें वो अपने कपड़ों को बड़े ही समझदारी से दोहराती नजर आ रही हैं। पोल्का डॉट की फ्रॉक को एक बार सफेद रंग के स्वेटर के साथ तो वहीं दूसरी बार लाल रंग के ओवरकोट के साथ मैचिंग करते नजर आ रही हैं। दोनों ही लुक में प्रिंसेज डायना कमाल की खूबसूरत लग रही हैं।
केवल ड्रेसेज ही नहीं प्रिंसेज डायना अपनी ज्वैलरी को भी बड़े ही स्टाइलिश तरीके से रीपिट करती थीं। जिसे देख एक बार आप समझ भी नहीं पाएंगे। हरे रंग के खूबसूरत रत्न का ये ब्रोच वो कभी अपने मोती के नेकलेस में तो कभी कंधे पर पिन के रूप में लगाए नजर आ रही हैं।