फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फुल स्लीव ब्लाउज करें इस फेस्टिव सीजन ट्राई, प्रियंका चोपड़ा-दीपिका पादुकोण तक पहन दिखा चुकी हैं जलवे

Tue, 18 Aug 2020 12:27 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 18 Aug 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra deepika padukone aishwarya rai aur katrina kaif tried full sleeves blouse for best look
fashion - फोटो : insatgram

फेस्टिव सीजन में अगर आप अभी तक नए लुक की तलाश में हैं तो इस बार साड़ी या लहंगे के ब्लाउज को फुल स्लीव में ट्राई करें। यहां तक कि कुर्ते के साथ भी ये स्टाइल काफी जंचेगा। वैसे अगर आप बॉलीवुड एंस्पायर लुक ट्राई करना चाहती हैं तो बता दें कि प्रियंका चोपड़ा से लेकर दीपिका पादुकोण और यहां तक कि कटरीना कैफ भी इस तरह के फुल स्लीव ब्लाउज में अपना एथिनिक बट स्टाइलिश लुक दिखा चुकी हैं। साथ ही फैंस को इनका ये लुक खासा पसंद भी आया था। तो चलिए देखें कब-कब इन एक्ट्रेस ने फुल स्लीव ब्लाउज के साथ अपने एथिनिक लुक को शानदार बनाया।

priyanka chopra deepika padukone aishwarya rai aur katrina kaif tried full sleeves blouse for best look
priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की स्टाइल अब पहले से काफी बदल गई है। हमेशा बोल्डनेकलाइन ट्राई करना और शार्ट्स के साथ ही ग्लैमरस लुक में नजर आना प्रियंका के लिए आम बात है। लेकिन अभी भी प्रियंका भारत आने पर अपना देसी लुक दिखाना नहीं भूलती हैं। तभी तो इंडिया आने पर उनका कपिल शर्मा के शो का ये लुक फैशन लवर्स को नहीं भूलता है। सिंपल सी रेड पोल्का डॉट की साड़ी और साथ में मैचिंग फुल स्लीव ब्लाउज में प्रियंका का लुक जबरदस्त था।

priyanka chopra deepika padukone aishwarya rai aur katrina kaif tried full sleeves blouse for best look
fashion - फोटो : insatgram
दीपिका पादुकोण

वहीं फैशन क्वीन दीपिका पादुकोण भी फुल स्लीव ब्लाउज के साथ अपना जलवा दिखा चुकी हैं। आमतौर पर सिल्क की हैवी साड़ी के साथ फुल स्लीव ब्लाउज कम जंचता है। लेकिन दीपिका ने सिल्क की हैवी साड़ी के साथ एंब्रायडरी फुल स्लीव ब्लाउज में फैशन लवर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा। सब्यसाची के शानदार क्रिएशन में दीपिका काफी खूबसूरत दिख रहीं थीं। वहीं दीपिका के लुक को कोई भी स्टाइलिश तरीके से फॉलो कर सकता है। यहीं नहीं दीपिका हर बार फुल स्लीव ब्लाउज में शानदार दिखीं है। फिर वो उनका गोल्डन लहंगे पर फुल स्लीव ब्लाउज लुक ही क्यों ना हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra deepika padukone aishwarya rai aur katrina kaif tried full sleeves blouse for best look
Aishwarya Rai
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय भी इस मामले में पीछे नही हैं। वो भी अपनी सिंपल सी साड़ी को एक्स्ट्रा हैवी लुक देने के लिए फुल स्लीव ब्लाउज में रेड कार्पेट पर नजर आ चुकी हैं। 

 
विज्ञापन
priyanka chopra deepika padukone aishwarya rai aur katrina kaif tried full sleeves blouse for best look
malaika arora fashion - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा

वैसे फुल स्लीव ब्लाउज के साथ ग्लैमर लुक कैसे पाना है ये मलाइका अरोड़ा से बेहतर कौन बता पाएगा। गोल्डन क्रश्ड लहंगा और साथ में टर्टल नेक फुल स्लीव क्रॉप टॉप में मलाइका हमेशा की तरह फैंस का दिल चुराने के लिए तैयार दिख रही थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed