फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा के 5 एथनिक लुक, भाई की शादी में अपनाकर लगेंगी देसी गर्ल

Sun, 25 Aug 2024 02:52 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 25 Aug 2024 02:52 PM IST
सार

आप भी किसी खास मौके पर एथनिक वियर पहन रही हैं तो प्रियंका चोपड़ा के लुक और स्टाइल से टिप लेकर पारंपरिक परिधान में ग्लैमरस दिख सकती हैं।  

विज्ञापन
Priyanka Chopra Ethnic Look For Brother's Wedding Fashion Tips
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

Priyanka Chopra Ethnic Look: बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय और खूबसूरती के साथ हर किसी को दीवाना बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने भाई की शादी के लिए भारत आई हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा अब एक ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं, जिन्हें अक्सर वेस्टर्न परिधानों में देखा जाता है, हालांकि भारतीय सुंदरता का विदेश में नेतृत्व करती यह अभिनेत्री स्वदेशी परिधानों में बला की खूबसूरत लगती हैं। 



भाई की सगाई हो या शादी की रस्में, प्रियंका कई मौकों पर भारतीय पारंपरिक कपड़ो में नजर आईं। उनका हर लुक काफी क्लासी लगता है। प्रियंका चोपड़ा एथनिक आउटफिट में ग्लैमरस दिखना भी बखूबी जानती हैं। ऐसे में आप भी किसी खास मौके पर एथनिक वियर पहन रही हैं तो प्रियंका चोपड़ा के लुक और स्टाइल से टिप लेकर पारंपरिक परिधान में ग्लैमरस दिख सकती हैं।  

Priyanka Chopra Ethnic Look For Brother's Wedding Fashion Tips
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई की शादी से जुड़ी रस्मों में मर्जैंटा रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी, जिसपर उसी रंग की बारीक कढ़ाई की गई थी। भारी भरकम साड़ियों की वैरायटी से अलग प्रियंका की यह साड़ी हल्की, सहज और क्लासी लग रही थी। वहीं अपने लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका ने पर्ल नेकपीस पहना, जिससे उनका एथनिक लुक काफी स्टाइलिश लगने लगा। आप भी शादी समारोह के मौके पर सुर्ख रंग की साड़ी के साथ ट्रेंडी ज्वेलरी मैच करके पहन सकते हैं।

Priyanka Chopra Ethnic Look For Brother's Wedding Fashion Tips
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

शादी में पारंपरिक साड़ी में ग्लैमर के लिए शिमर वर्क वाली साड़ी को स्टाइल कर सकते हैं। प्रियंका चोपड़ा की यह साड़ी पार्टी के हिसाब से एकदम परफेक्ट है। हालांकि प्रियंका ने ट्यूब ब्लाउज को टीमअप करके ग्लैमर बढ़ा दिया। आप चाहें तो अपनी मनपंसद ब्लाउज डिजाइन को अपना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Ethnic Look For Brother's Wedding Fashion Tips
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

इन दिनों अभिनेत्रियों से लेकर कई सेलेब्स भी अक्सर प्रिंटेड साड़ी कैरी किए नजर आ जाते हैं। किसी इवेंट या शादी समारोह में प्रिंटेड साड़ी पहनने का ट्रेंड भी बढ़ा है। भाई की शादी में आप सुंदर प्रिंट की फ्लोरल प्रिंट साड़ी कैरी कर सकती हैं। साड़ी के साथ स्पैगटी स्लीव्स ब्लाउज या फुल स्लीव्स ब्लाउज और स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज काफी स्टाइलिश लुक दे सकते हैं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Ethnic Look For Brother's Wedding Fashion Tips
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

पेस्टल रंग ट्रेंड में हैं। मौसम के अनुरूप आप पेस्टल रंग की साड़ियों को चुन सकते हैं। प्रियंका की इस नेट की साड़ी में बारीक कढ़ाई की गई है। इस तरह की साड़ी दिन के फंक्शन के लिए क्लासी और एलिगेंट लगेगी। आप भी घर के कार्यकमों के मौके पर इस तरह की साड़ी से खुद को स्टाइल कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed