फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion: प्रियंका चोपड़ा के पास सफेद कपड़ों का है जबर्दस्त कलेक्शन, एक्ट्रेस की ये ड्रेस आपको भी आएंगी पसंद

Sat, 05 Aug 2023 09:53 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 05 Aug 2023 09:53 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Fashion tips Priyanka White Dress Pics And Cost
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार हैं। एक्टिंग ही नहीं, फैशन के मामले में भी प्रियंका काफी आगे हैं। उनका लुक इंडियन और वेस्टर्न दोनों तरह के कपड़ों में बेहद आकर्षक लगता है। प्रियंका के आउटफिट बहुत महंगे होते हैं। उनका हर ऑउटफिट एक से बढ़कर एक ब्रांड का होता है। डिनर डेट हो या हॉलिडे हो, वर्क विजिट हो या फिर रेड कार्पेट लुक हो, हर बार प्रियंका चोपड़ा अपने अलग आउटफिट से फैंस को प्रभावित करती हैं। प्रियंका ने देश-विदेश में खुद को स्टाइल आइकॉन बनाया है। साथ ही लोगों को विभिन्न तरह के कपड़े पहनने के लिए प्रेरित किया है। प्रियंका अधिकतर वेस्टर्न ड्रेस में नजर आती हैं, लेकिन यह भारतीय अभिनेत्री स्वदेशी परिधानों में भी बेहद खूबसूरत दिखती हैं। वैसे उनको सफेद रंग से कुछ ज्यादा ही प्यार है। यही वजह है कि प्रियंका को अधिकतर सफेद रंग के इंडियन और वेस्टर्न कपड़ों में देखा जाता है। उनके सफेद रंग के आउटफिट के साथ लुक्स कुछ ऐसे होते हैं कि जिन्हें फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। प्रियंका चोपड़ा के चार सफेद आउटफिट के बारे में जान लीजिए, जिन्हें आप भी पसंद करेंगे। 

Priyanka Chopra Fashion tips Priyanka White Dress Pics And Cost
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram/priyankachopra

प्रियंका का सफेद ब्लाउज और थाई-स्लिट स्कर्ट

तस्वीर में नजर आ रहे परिधान से प्रियंका चोपड़ा पर लुक बेहद ग्लैमरस हो गया है। प्रियंका ने स्ट्रीट स्टाइल ट्रेंड को हाई-एंड फैशन के ट्विस्ट के साथ जोड़ा है। उन्होंने व्हाइट थाई-स्लिट ड्रेस कैरी की है। इस ड्रेस में वह बेहद अट्रैक्टिव दिख रही हैं। अपने लुक को अधिक स्टाइलिश बनाने के लिए प्रियंका ने काले रंग के गॉगल्स कैरी किए हैं। इसके साथ प्रियंका ने ओवर-द-लेडी-बैग लिया हुआ है। बता दें कि प्रियंका की इस ड्रेस की कीमत 37 हजार रुपये है।


 
Priyanka Chopra Fashion tips Priyanka White Dress Pics And Cost
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram/priyankachopra

एक्ट्रेस ने लार्ज हाफ हूप गोल्ड ईयररिंग्स कैरी किया है, जिसमें सफेद स्टोन लगा हुआ है। वहीं एक्सेसरीज में प्रियंका ने अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए लग्जरियस गोल्ड वॉच, ब्रेसलेट और क्वर्की रिंग्स कैरी की है। प्रियंका के हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने अपने बालों को बांधा हुआ है और ड्रेस से मैच करती हुई सैंडल्स पहन रखी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने मेकअप में ग्लैम लुक लिया है, जिसमें उन्होंने ब्राउन शेड लिप्सटिक, डेवी स्किन, ऑन-पॉइंट आईब्रोज, सब्टल आई शैडो, ब्लश और लैशेज पर मस्करा कैरी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Fashion tips Priyanka White Dress Pics And Cost
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram/priyankachopra

प्रियंका की हाई स्लिट ड्रेस

प्रियंका चोपड़ा ने ये ड्रेस अपने रेस्टोरेंट में एक पार्टी के दौरान पहनी थी। सफेद रंग की हाई स्लिट ड्रेस में प्रियंका बेहद बोल्ड और ग्लैमरस लग रही हैं। उन्होंने ड्रेस के साथ गोल्डन हील्स पहन रखे हैं। इसके अलावा गोल्डन रिस्ट वॉच और मैचिंग ब्रेसलेट कैरी किए है। प्रियंका ने अपने बालों को हाई बन बना कर स्टाइल दिया है। प्रियंका की इस खूबसूरत ड्रेस की कीमत 800 यूएस डॉलर यानी लगभग 60,000 रुपये है। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra Fashion tips Priyanka White Dress Pics And Cost
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram/priyankachopra

तस्वीर में देख सकते हैं कि प्रियंका ने सफेद टैंक टॉप के साथ जैकेट और मैचिंग पैंट पहन रखी है। ये आउटफिट जितना आराम दायक और कैजुअल लग रहा है, उतना ही स्टाइलिश और खूबसूरत लुक दे रहा है। प्रियंका ने लुक को कम्प्लीट करने के लिए रिंग्स, ब्रेसलेट और सनग्लासेस पहन रखे हैं। उन्होंने अपने बालों को पोनीटेल बनाकर सिंपल लुक दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed