प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल स्टार है और इस बात का सबूत वो अपने स्टाइल सेंस से देती रहती हैं। ग्रैमी अवार्ड शो के ठीक पहले शाम की पार्टी में अपने आइवरी सैटिन गाउन को लेकर तारीफें बटोरने वाली प्रियंका चोपड़ा ग्रैमी अवार्ड शो में अपने स्टाइलिश अंदाज से लोगों का दिल नहीं जीत पाईं। सफेद रंग के गाउन में पति निक जोनस संग पहुंची प्रियंका चोपड़ा के गाउन को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर उनको ट्रोल करने लगे।
ग्रैमी अवार्ड शो में स्टाइलिश अंदाज में पहुंची प्रियंका चोपड़ा, गाउन को देख यूजर दे रहे भद्दे कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, हर साल ग्रैमी अवार्ड शो का आयोजन किया जाता है। इस बार इसे लॉस एंजिलिस के स्टैपल्स सेंटर में आयोजित किया गया था। जहां पर प्रियंका चोपड़ा अपने पति सिंगर निक जोनस के साथ सफेद रंग के गाउन में पहुंची थीं। जिसमें वो बेहद स्टाइलिश नजर आ रहीं थीं। लेकिन उनका ये आउटफिट इंडियन फैन को पसंद नहीं आया और वो उन्हें ट्रोल करने लगे।
Priyanka and Nick arriving at Grammys #priyankachopra #nickjonas
A post shared by Priyanka-Chopra.us (@priyankacentral) on
प्रियंका चोपड़ा ने Ralph and Russo का डिजाइन किया हुआ गाउन पहन रखा हुआ था। जिसका डीप वी प्लंगिग नेक लाइन पेट तक खुला हुआ था, जिसमें उनकी नाभि साफ दिख रही थी। एक्सेसरीज की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने डायमंड ईयरिंग के साथ ही रिंग भी कैरी की थी। साथ में साइड पार्टिशन ओपन स्ट्रेट हेयर और ग्लॉसी लिप्स लुक को शानदार बना रहे थे।
वहीं निक जोनस से गोल्डन ब्राउन रंग का सूट कैरी किया था। जिसके साथ मैचिंग टीशर्ट और घड़ी पहन रखी थी। हांलाकि प्रियंका चोपड़ा के इस ड्रेस को कुछ लोगों ने पसंद किया तो कुछ ने सिरे से नकार दिया। कुछ यूजर देसी गर्ल की ड्रेस को टेबल क्लॉथ कह रहे हैं।