फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा को इन कपड़ों में देख आप भी कहेंगे- 'ये हैं सबसे खूबसूरत मेहमान'

Mon, 30 Nov 2020 05:16 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 30 Nov 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra perfect wedding guest with her signature saree look
प्रियंका चोपड़ा

स्टाइल और फैशन की बात हो तो प्रियंका चोपड़ा इस लिस्ट में सबसे ऊपर रहती हैं। फिर वो चाहे उनके रेड कार्पेट लुक्स हो या फिर न्यूयार्क की सड़कों पर घूमती प्रियंका का कैजुअल लुक। लेकिन हम आज प्रियंका के उन स्टाइल को दिखाने जा रहे हैं जो उन्होंने गेस्ट बनकर दिखाए थे। बॉलीवुड की शादियों में जब-जब प्रियंका चोपड़ा पहुंची तो सबकी निगाहें बस उन पर ही टिक गईं। तो आगे की स्लाइड में देखिए प्रिंयका चोपड़ा के शादी वाले बेस्ट लुक्स।

priyanka chopra perfect wedding guest with her signature saree look
Priyanka Chopra - फोटो : social media

सबसे पहले बात करते हैं प्रियंका की उस पिंक साड़ी की जो उन्होंने अपने जेठ जो जोनास और सोफी टर्नर की शादी में फ्रांस में पहनी थी। पूरी दुनिया को अपने इस साड़ी लुक से दीवाना बनाने वाली प्रियंका इसमे गजब की खूबसूरत लग रही थीं। सब्यसाची की डिजाइन की हुई साड़ी के लाइट फैब्रिक पर थ्रेड वर्क किया गया था। वहीं स्लीवलेस ब्लाउज और मिनिमम मेकअप में उनका लुक गजब ढा रहा था। 

priyanka chopra perfect wedding guest with her signature saree look
priyanka chopra - फोटो : instagram

वहीं अंबानी परिवार की शादी में उनकी लैस साड़ी रॉयल लग रही थी। डिजाइनर तरूण तहिलियानी की डिजाइन की हुई लेस वर्क वाली साड़ी के साथ प्रियंका बेहद कम ज्वैलरी के साथ पहुंची थीं। वहीं उनका लुक इस शाही शादी के लिए बिल्कुल परफेक्ट था।

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra perfect wedding guest with her signature saree look
banarasi saree - फोटो : instagram

विराट कोहली और अनुष्का के रिसेप्शन में प्रियंका चोपड़ा बिल्कुल ही अलग साड़ी पहने दिखीं। इस मौके के लिए प्रियंका ने गोल्डन रंग की बनारसी साड़ी को चुना। जिसके साथ टैंपल डिजाइन ज्वैलरी और खुले बाल उन्हें सबसे हटके लुक दे रहे थे। 

विज्ञापन
priyanka chopra perfect wedding guest with her signature saree look
priyanka chopra - फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा का टाइमलेस स्टाइल किसी को भी दीवाना बना सकता है। वेडिंग गेस्ट के तौर पर वो हर बार ऐसे कपड़ों में दिखीं जिसे आप आसानी से कैरी कर सकते हैं। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के मेहंदी फंक्शन में प्रियंका ने पीच कलर की नेट फैब्रिक को चुना था। जिस पर सिल्वर कलर के लैस और बीड्स से वर्क किया गया था। वहीं इस लाइट शेड की साड़ी के साथ उनकी रेड लिप्स बेहद आकर्षक लग रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed