{"_id":"6048a5e76e0fd5303701c507","slug":"priyanka-chopra-photoshoot-for-vogue-magazine-wear-transparent-dress-get-troll","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा के बोल्ड कपड़ों को देख ट्रोलर्स कर रहे कमेंट, पूछा- इन कपड़ों में कौन खेलता है?","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
प्रियंका चोपड़ा के बोल्ड कपड़ों को देख ट्रोलर्स कर रहे कमेंट, पूछा- इन कपड़ों में कौन खेलता है?
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 10 Mar 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा अपने काम की वजह से लगातार चर्चा में बनीं हुई हैं। वहीं उनकी फैशनेबल तस्वीरों पर फैंस के साथ ट्रोलर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। प्रियंका का बोल्ड अंदाज कुछ लोगों को बिल्कुल रास नहीं आ रहा और वो कमेंट करने से नहीं चूक रहें। दरअसल, प्रियंका ने हाल ही में अपने फोटोशूट की तस्वीर साझा की है। जो कि फैशन मैगजीन के लिए कराई गई है।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : instagram
ब्रिटिश वॉग मैगजीन के अप्रैल संस्करण के लिए कराए इस फोटोशूट में प्रियंका काले रंग की शार्ट ड्रेस में रेडी है। जिसका शियर फैब्रिक उनको बोल्ड लुक दे रहा है। इस शार्ट ड्रेस में गले पर, हेमलाइन के साथ स्लीव्स पर फेदर लगा है। जो इसे स्वीट लुक देने के लिए काफी है। वही ड्रामेटिक सी हेयरस्टाइल के साथ प्रियंका ने काले रंग की जिमी जू की हील्स वाली सैंडिल पहन रखी है।
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : instagram
वहीं हाथों में बास्केटबॉल लिए पोज दे रहीं प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है खेलना चाहोगे। प्रियंका के इस बोल्ड और स्टाइलिश लुक पर फैंस के साथ ही सितारों में भी जमकर कमेंट किया है। जिसमे ऋतिक रोशन भी शामिल हैं। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स प्रियंका के इस ड्रेस का मजाक बनाने के साथ ही उन्हें साड़ी पहनने की सलाह भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
किसी ट्रोलर ने भूतनी तो किसी ने कपड़े की तुलना सोफे के कवर से की है। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग कमेंट कर पूछ रहे हैं कि इस ड्रेस में कौन खेलता है। वहीं हील पहनकर कैसे खेलेंगी। प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही मैगजीन के लिए बोल्ड फोटोशूट में नजर आती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की थी। जिसमे उनकी किताब 'अनफिनिश्ड' का कवर पोस्टर न्यू यॉर्क सिटी के 6 मंजिला बिलबोर्ड पर दिखाई दे रहा है। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'न्यू यॉर्क सिटी में पेन स्टेशन के बाहर एक छह मंजिला अमेजन बुक्स बिलबोर्ड पर 'अनफिनिश्ड'। महिलाओं की अवाज को बढ़ाने के लिए इस विमेंस हिस्ट्री मंथ के सेलिब्रेशन में शामिल होने पर बहुत एक्साइटेड हूं। जो बात इसे और खास बनाती है, वह यह कि 'अनफिनिश्ड' लॉन्च हुए अब एक महीना पूरा हो गया है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।