देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा वैसे तो हॉलीवुड फिल्में करने लगी हैं लेकिन इसके बाद भी उनका साड़ी प्रेम यहां वहां दिख ही जाता है। इस लॉकडाउन में जब सभी घऱ में रहने को मजबूर हैं और प्रियंका चोपड़ा भी न्यूयार्क में अपने घर में पति निक जोनास के साथ समय बिता रही हैं। ऐसे में उन्हें साड़ी की याद आ गई। पति निक जोनास के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा साड़ी पहने दिख रही हैं।
घर पर ही साड़ी पहनकर तैयार हो गईं प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनास के साथ शेयर की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्नियंका चोपड़ा ने नीले रंग की खूबसूरत सी फ्लोरल साड़ी पहनी है। साड़ी के साथ सिल्वर रंग की चूड़ी और डार्क ब्राउन लिपस्टिक लगाए प्रियंका पोज दे रही हैं। जिसे देख ये तो तय है कि देसी गर्ल प्रियंका को साड़ी काफी पसंद है और वो अक्सर ही इसे पहने नजर आ जाती हैं। आगे की स्लाइड में देखें प्रियंका चोपड़ा के साड़ी में कुछ बेहतरीन लुक।
View this post on Instagram
Felt like wearing a saree. So I did...At home. Miss everyone. ❤️ @nickjonas
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
प्रियंका चोपड़ा मुंबई में हुए उमंग इवेंट में न्यूयार्क से मुंबई पहुंची थीं। जहां पर उन्होंने नीले रंग की सिल्क की साड़ी पहनी थी। जिसे मसाबा गुप्ता ने डिजाइन किया था। जिसके साथ वो नीले रंग की चूड़ी पहने भी नजर आईं थीं। सिल्वर बॉर्डर वाली साड़ी पहने प्रियंका इस लुक में देसी गर्ल लग रहीं थीं।
वहीं प्रियंका ने पति निक जोनास के भाई की शादी में भी अपना साड़ी प्रेम दिखाया था। हल्के गुलाबी रंग की साड़ी जिसमें रेशमी धागों से कढ़ाई हुई थी और स्लीवलेस ब्लाउज में तैयार प्रियंका गजब की खूबसूरत लग रहीं थी।