चिपचिपी गर्मी की शुरूआत होते ही कैजुअल आउटफिट के लिए जींस पहनने का मन नहीं होता है। अगर आप भी गर्मी से परेशान रहती हैं और चाहती हैं स्टाइलिश लुक के लिए कुछ नया ट्राई करें तो इन गर्मियों में ब्यूटीफुल और स्टाइलिश स्कर्ट को ट्राई कर सकती हैं। वैसे तो स्कर्ट का फैशन कभी नहीं आउट होता लेकिन अगर आप इसे ट्राई करना चाहती हैं तो हीरोइनों के इन लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
सोनम कपूर-प्रियंका चोपड़ा की इन स्कर्ट से गर्मियों के लिए ले सकती हैं स्टाइल टिप्स, तस्वीरों में देखिए लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम कपूर की इस येलो फ्रिल स्कर्ट के साथ मल्टी कलर का ब्लेजर काफी कूल लुक दे रहा है। इसे आप ऑफिस के साथ ही किसी भी आउटिंग के लिए ट्राई कर सकती हैं। आप चाहें तो इस स्कर्ट को क्रॉप टॉप के साथ भी ट्राई करें। दोनों ही लुक में ये काफी खूबसूरत लगेगी।
वहीं प्रियंका चोपड़ा की इस रॉयल स्कर्ट को देख किसी का भी मन इसे पहनने का कर सकता है। तो अगर आप चाहती हैं प्रियंका जैसा लुक तो पेंसिल स्कर्ट को जरूर ट्राई करें।
तारा सुतारिया की ये लांग स्कर्ट कई मौकों के लिए फिट है। आप चाहे तो इसे घर के खास मौकों पर एथिनिक वियर के रूप में पहने या फिर किसी भी आउटिंग में इसे टैंक टॉप के साथ पेयर करें। ये हर लुक में बेहतरीन दिखेगी।
अगर आपकी फिगर परफेक्ट है तो करीना कपूर जैसी नियॉन ग्रीन रंग की पेंसिल स्कर्ट को जरूर ट्राई करें। ग्रीन रंग की स्कर्ट और साथ में ब्लू कलर का टैंक टॉप पहने करीना कपूर का लुक बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा है।

कमेंट
कमेंट X