{"_id":"67614e0b0a81fe11790aa1ce","slug":"pushpa-2-actress-rashmika-mandanna-trendy-hair-style-for-long-and-short-hair-2024-12-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rashmika Mandanna Hair Style: दिखना है खूबसूरत तो बनाएं रश्मिका मंदाना के जैसी हेयर स्टाइल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Rashmika Mandanna Hair Style: दिखना है खूबसूरत तो बनाएं रश्मिका मंदाना के जैसी हेयर स्टाइल
Rashmika Mandanna Hair Style: रश्मिका मंदाना एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसके युवा सपने देखते हैं। आज के समय में तो लोग रश्मिका की एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके लाखों फैंस हैं, जो उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसाते हैं। लड़कियां तो रश्मिका के लुक्स से ही टिप्स लेकर अपने लिए खरीदारी करती हैं और खूबसूरत अंदाज दिखाती हैं।
एक्ट्रेस के लुक्स के साथ-साथ उनकी हेयर स्टाइल्स भी कमाल की होती हैं। यदि आपको अलग-अलग हेयर स्टाइल बनाने का शौक है, तो आप रश्मिका की तस्वीरों को देखकर उनसे टिप्स ले सकती हैं। उनकी कई हेयर स्टाइल्स तो ऐसी होती हैं, जो एथनिक के साथ-साथ वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी कमाल की लगेंगी।
2 of 7
पोनीटेल
- फोटो : instagram
पोनीटेल
यदि आपको खुले बाल रखना पसंद नहीं है लेकिन जूड़ा आपके चेहरे पर अच्छा नहीं लगता, तो इस तरह से बालों में पोनीटेल बनाएं। ऐसी पोनीटेल बनाने के लिए आपको पहले बालों को कर्ल करना पड़ेगा। कर्ल किए हुए बाल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। पोनीटेल बनाते वक्त बालों में मिडिल पार्टीशन करें।
3 of 7
चमेली और मोगरे के गजरे के साथ बन
- फोटो : instagram
चमेली और मोगरे के गजरे के साथ बन
बहुत सी महिलाओं को अपने बालों में गजरा लगाना पसंद होता है। यदि आप भी उन्हीं महिलाओं में से हैं, जिन्हें गजरा लगाना पसंद होता है तो पहले तो बालों में स्लीक स्टाइल बन बनाएं और फिर जूड़े में चमेली या फिर मोगरे का गजरा उसपर लगाएं। इससे आपका लुक अच्छा दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
गुलाब के साथ जूड़ा
- फोटो : instagram
गुलाब के साथ जूड़ा
जूड़े के साथ आप बालों में गुलाब के फूल भी लगा सकती हैं। इसके लिए मुरझाए हुए गुलाब के फूलों का इस्तेमाल नहीं करें। ताजा गुलाब का फूल आपकी हेयर स्टाइल को और भी खूबसूरत बना सकता है। इसके लिए जूड़े के एक साइड में ही जूड़ा बनाएं।
विज्ञापन
5 of 7
चोटी
- फोटो : instagram
चोटी
यदि आपके बाल लंबे हैं तो अपने बालों में गूंथ कर चोटी बनाएं। गुंथी हुई चोटी पर आप एक्सेसरीज भी लगा सकती हैं। चाहें तो गोटा पट्टी की मदद से चोटी को सजाएं। इसके अलावा आप क्लिप्स भी लगा सकती हैं। इससे भी आपका लुक प्यारा और रॉयल दिखेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।