दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्रियां किसी भी मामले में बी टाउन हसीनाओं से कम नहीं हैं। एक्टिंग की बात हो या फिर लुक की, साउथ सिनेमा की अभिनेत्रियों की खूबसूरती के लोग कायल हैं। साउथ इंडियन फिल्मों की फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है। दक्षिण भारतीय फिल्मों का क्रेज अब हिंदी और भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों में भी बढ़ रहा है। अभिनेत्रियों की बात करें तो साउथ सिनेमा की अभिनेत्रियां अपने देसी लुक के जानी जाती हैं। फिल्मों में साधारण लुक में भी कमाल की अदाएं दिखाने वाली ये अभिनेत्रियां रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं। साउथ की टॉप अभिनेत्रियों में राशि खन्ना का नाम भी शामिल है। राशि खन्ना साउथ सिनेमा का जाना पहचाना नाम है, हालांकि वह हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उनके लुक और फैशन स्टाइल के लोग फैन हैं। राशि का पारंपरिक लुक लोगों को काफी पसंद आता है। अगली स्लाइड्स में राशि खन्ना के कुछ देसी लुक की तस्वीरें दी जा रही हैं, जो फैंस के बीच काफी पसंद की गईं।
Raashii Khanna Photos: राशि खन्ना का देसी अंदाज आपको आएगा पसंद, देखें एक्ट्रेस के पांच ट्रेडिशनल लुक की तस्वीरें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन