फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Radhika Madan: बिना शर्ट क्रॉप ब्लेजर पहन राधिका मदान ने दिखाया बोल्ड लुक, फैंस देखते रह गए तस्वीरें

Tue, 13 Sep 2022 02:38 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 13 Sep 2022 02:38 PM IST
विज्ञापन
radhika madan go shirtless for toronto film festival wearing crop blazer with pants
radhika madan - फोटो : instagram
राधिका मदान भले ही अभी बॉलीवुड में एक दो फिल्म पुरानी हों लेकिन उनका स्टाइल किसी भी एक्ट्रेस को फीका करने के लिए काफी है। टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में पहुंची राधिका का बोल्ड अंदाज हर तरफ सुर्खियों में हैं। राधिका ने अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमे वो टोरंटो की सड़कों पर बैठ बोल्ड लुक में पोज दे रही हैं। वहीं उनके इस बोल्ड अंदाज के सितारे भी फैन हो गए हैं और कमेंट बॉक्स में जमकर कमेंट कर रहे हैं।
radhika madan go shirtless for toronto film festival wearing crop blazer with pants
radhika madan - फोटो : instagram

टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वैसे तो ग्लैमर और बोल्ड लुक वाले फैशन मोमेंट जमकर देखने को मिलेंगे। ऐसे में एक्ट्रेस राधिका मदान कैसे पीछे रह सकती हैं। अपनी फिल्म कच्चे लिम्बू के वर्ल्ड प्रीमियर पर को-स्टार्स के साथ पहुंची राधिका का जबरदस्त ग्लैमरस लुक सामने आया है। जिसमे वो ब्लैक आउटफिट में रेडी हैं। 

radhika madan go shirtless for toronto film festival wearing crop blazer with pants
radhika madan - फोटो : instagram

शार्ट हेयर और प्वॉइंटेड पम्प्स में बॉस लेडी लुक में नजर आ रहीं राधिका ने ब्लेजर और वाइड लेग पैंट्स को स्टाइलिश तरीके से कैरी किया है। शाइनी सैटिन सिल्क फैब्रिक से बने क्रॉप ब्लेजर के साथ राधिका ने शर्टलेस लुक कैरी किया है। जिसका लैपल कॉलर, एस्मेट्रिक हेमलाइन और पैडेड शोल्डर इसे खास बना रहा है। वहीं इस क्रॉप ब्लेजर पर लगी बॉडी चैन इसे कंप्लीट करने के लिए काफी दिख रही है। जिसके साथ राधिका ने गोल्डन चोकर फंकी नेकपीस पहन रखा है। वहीं वाइड लेग हाई वेस्ट पैंट पूरे लुक को परफेक्ट बनाने के लिए काफी दिख रहा है। राधिका का ये कस्टम आउटफिट नीता लुला ने डिजाइन किया है। जिसके साथ वो स्टेटमेंट ज्वैलरी पहने दिख रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
radhika madan go shirtless for toronto film festival wearing crop blazer with pants
radhika madan - फोटो : instagram

वहीं बात करें मेकअप की तो फ्लॉलेस बेस मेकअप के साथ न्यूड शेड लिप कलर और ब्रांज चिक्स के साथ स्लीक आईलाइनर और बीमिंग हाईलाइटर राधिका के फेस फीचर्स को उभारने के लिए  काफी दिख रहा है। 

विज्ञापन
radhika madan go shirtless for toronto film festival wearing crop blazer with pants
Radhika madan - फोटो : instagram
राधिका इतने स्टाइलिश लुक के साथ टोरंटो में सीढ़ियों पर बैठी पोज दे रही हैं। जिसे देखकर फैंस गॉर्जियस, स्टनिंग और ब्यूटीफुल जैसे कमेंट करने में लगे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed