फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया का स्ट्रीट लुक है स्टाइलिश, आप भी कर सकती हैं कॉपी

Mon, 12 Sep 2022 04:32 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 12 Sep 2022 04:32 PM IST
विज्ञापन
tamannaah bhatia street look in black pants with checkered print shirt at kapil sharma show can easily recreat
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम

तमन्ना भाटिया स्टाइल सेंस के मामले में काफी हटके हैं। अक्सर ही वो ट्रेंडी और ग्लैमरस लुक को फॉलो करते दिखती हैं। फिर वो चाहे कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंची हो या फिर किसी फिल्म के प्रमोशन के लिए। साड़ी से लेकर वन पीस शार्ट ड्रेस में तमन्ना का लुक हॉट एंड ग्लैमरस दिखता है। तमन्ना इन दिनों फिल्म बबली बाउंसर के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जिसके लिए हर बार उनका स्ट्रीट लुक शानदार दिख रहा है। 

tamannaah bhatia street look in black pants with checkered print shirt at kapil sharma show can easily recreat
तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram

कपिल शर्मा शो में पहुंची तमन्ना भाटिया का स्टाइल काफी कैची और परफेक्ट दिख रहा था। जिसे लड़किया जरूर रीक्रिएट करना चाहेंगी। तमन्ना भाटिया ने अपने इस नए लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी साझा की है। जिसमे वो ब्लैक कलर की वाइड लेग पैंट के साथ चेक शर्ट पहने दिख रही हैं। ओवरसाइज इस शर्ट पर ब्लैक एंड व्हाईट चेक प्रिंट बने हैं। वहीं इस लुक को बोरिंग होने से बचाने के लिए इस चेक शर्ट पर पीले रंग के फ्लोरल प्रिंट भी दिख रहे हैं। 

tamannaah bhatia street look in black pants with checkered print shirt at kapil sharma show can easily recreat
तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram

वहीं तमन्ना ने पॉकेट्स वाले पैंट को चुना है। जिसके साथ हील्स को मैच किया गया है। बात करें स्टाइल की तो पोनीटेल के साथ कानों में हूप ईयररिंग्स इस लुक को फेमिनिन टच दे रहे हैं। जबकि रोजी पिंक ब्लश चिक्स के साथ आंखों पर पिंक आईशैडो और रिम्ड आईलाइनर और पिंक लिपस्टिक पूरे लुक को कंप्लीट कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tamannaah bhatia street look in black pants with checkered print shirt at kapil sharma show can easily recreat
तमन्ना भाटिया - फोटो : Instagram

तमन्ना अक्सर ही स्टाइल सेंस से हर किसी की तारीफ बटोरती हैं। फिर वो चाहे उनका एथिनिक लुक हो या फिर वेस्टर्न वियर में ग्लैमरस लुक। इंस्टाग्राम पर तमन्ना अक्सर अपने खूबसूरत लुक की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। लालबाग के पंडाल में भगवान गणेश के दर्शन करने पहुंची तमन्ना का लुक भी इंप्रेसिव था। 

विज्ञापन
tamannaah bhatia street look in black pants with checkered print shirt at kapil sharma show can easily recreat
तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram

तमन्ना ने नीले रंग के एंब्रायडरी वाले कुर्ते को इस मौके के लिए चुना था। जिस पर सिल्वर और सफेद रंग की एंब्रायडरी की गई थी। जिसके साथ मिस भाटिया ने स्लीक लो बन हेयरस्टाइल बनाई थी। वहीं कानों में मैचिंग सिल्वर की चांदबाली के साथ इस एथिनिक लुक को कंप्लीट किया था। जिसमे वो हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed