बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों चर्चा में हैं। अभिनेत्री पत्रलेखा से राजकुमार राव की शादी की चर्चा तेज हो गई है। एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें राजकुमार राव अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा को फिल्मी स्टाइल में अंगूठी पहना रहे हैं। इस वीडियो के साथ दोनों ने अपने रिश्ते पर सगाई की मुहर लगा दी है। वीडियो में राजकुमार राव घुटनों पर बैठकर पत्रलेखा से शादी के लिए पूछ रहे हैं। इस दौरान दोनों ने सफेद रंग की ड्रेस पहन रखी है और दोनों ही परफेक्ट कपल लग रहे हैं। राजकुमार राव की मंगेतर पत्रलेखा भी अभिनेत्री हैं और बेहद स्टाइलिश हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर पत्रलेखा अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं, जिसमें उनके पारंपरिक से लेकर वेस्टर्न लुक को देखा जाता है। वैसे तो पत्रलेखा काफी ग्लैमरस हैं लेकिन पारंपरिक साड़ी लुक पत्रलेखा प्यारी लगती हैं। साड़ी से लेकर सूट तक को पत्रलेखा अपने स्टाइल में कैरी करती हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए राजकुमार राव की दुल्हनियां पत्रलेखा के पारंपरिक देसी लुक की तस्वीरें।
Rajkummar Patralekha Wedding: राजकुमार राव की मंगेतर हैं बहुत स्टाइलिश, यहां देखें पत्रलेखा के ये ट्रेडिशनल लुक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन