फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakhi 2021: कोरोना काल में करने जा रहे हैं राखी की शॉपिंग, तो रखें इन पांच बातों का ध्यान

Sat, 21 Aug 2021 11:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 21 Aug 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2021 Shopping Corona Guidelines Covind-19 Protocol on Rakhi Festival
रक्षा बंधन 2021: शॉपिंग कोरोना दिशानिर्देश - फोटो : istock

कोरोना वायरस महामारी लंबे समय से हमारे बीच मौजूद है और मौजूदा समय में भी इसके हाजारों केस रोजाना सामने आ रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि हर कोई अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखे, कोविड-19 के नियमों का पालन करे आदि। वहीं, इस बीच त्योहारों का सीजन भी शुरू हो चुका है और इसी कड़ी में इस साल 22 अगस्त यानी रविवार के दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा, जिसके लिए बाजार पूरी तरह सज चुके हैं और लोग इस पर्व के लिए खरीदारी करने घर से बाहर जा रहे हैं। लेकिन आपको ये तो ध्यान होगा कि कोरोना अब भी हमारे बीच मौजूद है? ऐसे में जरूरी है कि राखी की शॉपिंग पर जाते समय हम कुछ बातों का ध्यान रखकर खुद का और दूसरों का भी ध्यान रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आपको राखी की खरीदारी करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि इस कोरोना काल में बिना किसी जोखिम के अच्छे से खरीदारी हो सके।

Raksha Bandhan 2021 Shopping Corona Guidelines Covind-19 Protocol on Rakhi Festival
रक्षा बंधन 2021: शॉपिंग कोरोना दिशानिर्देश - फोटो : istock

मास्क पहनकर जाएं

  • कोरोना वायरस से बचाने में मास्क काफी मददगार साबित हो सकता है। आप राखी के लिए खरीदारी करने जा रहे हैं, तो आपको मास्क पहनकर रखना चाहिए। दुकानों में, मॉल में रास्ते में आदि काफी लोग मौजूद होंगे। ऐसे में कोई आपको संक्रमित न कर दे, इसलिए अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए मास्क पहनकर ही राखी की शॉपिंग करने जाएं।
Raksha Bandhan 2021 Shopping Corona Guidelines Covind-19 Protocol on Rakhi Festival
रक्षा बंधन 2021: शॉपिंग कोरोना दिशानिर्देश - फोटो : अमर उजाला

भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचें

  • जाहिर है की राखी का त्योहार है, तो बाजार पूरी तरह सज चुके हैं और ऐसे में लोग काफी संख्या में दुकानों में पहुंचते हैं और काफी भीड़-भाड़ भी हो जाती है। लेकिन इस कोरोना काल में आपको भीड़ भाड़ वाले बाजारों में, भीड़ भाड़ वाली दुकानों पर और अन्य भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2021 Shopping Corona Guidelines Covind-19 Protocol on Rakhi Festival
रक्षा बंधन 2021: शॉपिंग कोरोना दिशानिर्देश - फोटो : Pixabay

बच्चों को साथ न ले जाएं

  • अब जब आप राखी की खरीदारी करने बाहर जाते हैं, तो जाहिर है कि कई लोग बच्चों को भी साथ ले जाते हैं। लेकिन मौजूदा समय में ऐसा करना खतरे से खाली नहीं है। आपको बच्चों को घर पर ही किसी के साथ छोड़ना चाहिए, क्योंकि बच्चे बाहर जाकर संक्रमित हो सकते हैं।
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2021 Shopping Corona Guidelines Covind-19 Protocol on Rakhi Festival
रक्षा बंधन 2021: शॉपिंग कोरोना दिशानिर्देश - फोटो : iStock

सैनिटाइजर साथ ले जाएं

  • आपको शॉपिंग पर जाते समय अपने साथ सैनिटाइजर की एक छोटी बोतल रखकर ले जानी चाहिए। किसी सामान, सतह आदि को छूने से पहले और बाद में अपने हाथों को सैनिटाइजर से साफ जरूर करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed