{"_id":"6881b08740f4207f2e08b78f","slug":"rakhi-special-beauty-tips-in-hindi-skin-care-routine-for-glowing-skin-2025-07-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rakhi Special Beauty Tips: राखी पर चाहिये ग्लोइंग स्किन? अभी से अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Rakhi Special Beauty Tips: राखी पर चाहिये ग्लोइंग स्किन? अभी से अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स
Thu, 24 Jul 2025 09:49 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 24 Jul 2025 09:49 AM IST
सार
Rakhi Special Beauty Tips: कुछ ही दिन में राखी का त्योहार आने वाला है। ऐसे में अभी से हमारा बताया स्किन केयर रुटीन फॉलो करके अपना चेहरा चमका लें।
विज्ञापन
आने वाला है राखी का त्योहार, अभी से अपना लें ये स्किन केयर रुटीन
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Rakhi Special Beauty Tips: हिंदू धर्म के लोगों के लिए रक्षाबंधन का त्योहार बेहद खास होता है। ये त्योहार भाई और बहन के प्यार और सुरक्षा के बंधन को समर्पित होता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र व खुशहाली की कामना करती हैं, जबकि भाई जीवन भर उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं।
दिन में दो बार क्लींजिंग
- फोटो : Adobe stock
दिन में दो बार क्लींजिंग
चेहरे और गंदगी की वजह से चेहरा अपने आप ही डल हो लगता है। ऐसे में दिन में कम से कम दो बार सुबह और शाम के समय अपने चेहरे को साफ करें। हमेशा अपने दिन की शुरुआत चेहरा धोने से करें और रात को सोने से पहले भी किसी माइल्ड फेसवॉश से चेहरा साफ करें। इससे आपकी स्किन पर जमा धूल, पसीना और ऑयल निकल जाएंगे।

टोनिंग है जरूरी
- फोटो : freepik.com
टोनिंग है जरूरी
लोगों को लगता है कि टोनर का स्किन पर कोई लाभ नहीं है। जबकि ऐसा नहीं है। दरअसल, असल मायने में त्वचा को हाइड्रेट करने और स्किन के पोर्स को टाइट करने के लिए सही टोनर का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। बाजार से टोनर नहीं खरीदना तो आप गुलाब जल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये एक अच्छा टोनर है।

मॉइस्चराइजर को बना लें अपना दोस्त
- फोटो : Adobe stock
मॉइस्चराइजर को बना लें अपना दोस्त
अक्सर लोगों को लगता है कि बारिश या गर्मी के मौसम में मॉइस्चराइजर की क्या ही जरूरत ? लेकिन ऐसा नहीं है। बारिश के मौसम में भी स्किन को हाइड्रेट रखना बहुत ज़रूरी है। ऐसे में इस मौसम में हमेशा हल्के जेल-बेस्ड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।

करें सही सनस्क्रीन का इस्तेमाल
- फोटो : Adobe stock
करें सही सनस्क्रीन का इस्तेमाल
देखा देखी में कोई भी सनस्क्रीन इस्तेमाल न करने लगें। हमेशा कम से कम 40 से ऊपर एसपीएफ वाली सनस्क्रीन इस्तेमाल करें। हर तीन से चार घंटे में इसे अपने हाथ-पैर और चेहरे पर अप्लाई करें, ताकि आपका चेहरा हानिकारक यूवी किरणों से बचा रहे। सनस्क्रीन ही आपके चेहरे को सुरक्षित रख सकती है।