फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan Outfit Idea: राखी पर परफेक्ट दिखने के लिए भाई-बहन की इन जोड़ियों से लें टिप्स

Sun, 18 Aug 2024 05:16 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 18 Aug 2024 05:16 PM IST
सार

अगर आप राखी के दिन सबसे स्टाइलिश दिखना चाहते हैं, तो बॉलीवुड के इन भाई-बहनों से टिप्स लेकर तैयार हों। 

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2024 Outfit Idea inspired by bollywood brothers and sisters
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : instagram
Raksha Bandhan Outfit Idea: रक्षाबंधन एक ऐसा त्यौहार है, जिसके लिए हर भाई-बहन काफी उत्साहित रहते हैं। ये त्योहार भाई-बहन के प्यार के अटूट रिश्ते का प्रतीक होता है। भले ही साल भर भाई-बहन कितना भी लड़े और झगड़ा लेकिन राखी के दिन उनका प्यार देखते बनता है। इस साल राखी का पवित्र त्यौहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं।


इस दिन के लिए बहनों के साथ-साथ भाई भी नए-नए कपड़े खरीद कर लाते हैं, ताकि राखी बांधते समय वह स्टाइलिश और खूबसूरत दिख सकें। अगर इस दिन को आप भी खास बनाना चाहते हैं तो अपनी बहन के साथ ट्यूनिंग करें।

यहां हम आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड के भाई बहनों की जोड़ियां दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप राखी के दिन तैयार हो सकते हैं। भाई बहनों की स्टाइलिश जोड़ियों में सारा अली खान और इब्राहिम खान से लेकर अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर समेत कई सिलेब्स शामिल हैं। 
Raksha Bandhan 2024 Outfit Idea inspired by bollywood brothers and sisters
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : instagram

अर्जुन कपूर-अंशुला कपूर

अगर आप अपनी बहन के साथ ट्यूनिंग करना चाहते हैं खुद भी उस रंग का आउटफिट पहनें, जिस रंग की साड़ी आपकी बहन पहन रही है। जरूरी नहीं है कि ये रंग पूरी तरह से मैच हो। जैसे कि अंशुला ने मल्टीकलर साड़ी पहनी है, वहीं अर्जुन ने उनसे मैच करते हुए ब्लैक कुर्ता और सफेद पायजामा पहना है। 

Raksha Bandhan 2024 Outfit Idea inspired by bollywood brothers and sisters
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : instagram

सारा अली खान और इब्राहिम खान

सारा अक्सर अपने भाई के साथ तस्वीरें साझा करती हैं। दोनों की तस्वीरें लोगों को काफी पसंद आती हैं। ऐसे में आप इन दोनों से भी टिप्स लेकर ट्यूनिंग कर सकते हैं। इसके लिए आप शेरवानी पहनें और अपनी बहन को रॉयल अंदाज में अनारकली सूट कैरी करने को कहें। ये लुक भी देखने में काफी अलग और खूबसूरत लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2024 Outfit Idea inspired by bollywood brothers and sisters
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : instagram

अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन

आप चाहें तो अभिषेक बच्चन और श्वेता की तरह अलग-अलग रंग भी पहन सकते हैं। इसके लिए आप खुद डार्क रंग का कुर्ता-पायजामा पहनें और अपनी बहन को हल्के रंग का सूट पहनने को कहें। ये कॉम्बिनेशन भी देखने में प्यारा लगेगा। 

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2024 Outfit Idea inspired by bollywood brothers and sisters
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : instagram

सोहा अली खान और सैफ अली खान

अगर कुछ हैवी पहनने का मन है तो सोहा और सैफ की तरह हैवी वर्क वाला आउटफिट पहनें। ये देखने में भी अच्छा लगेगा। इस तरह का आउटफिट त्योहारों के सीजन में अच्छा ही लगता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed