फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mehndi Design: हाथों पर लगवानी है रकुल प्रीत के जैसी मेहंदी, यहां देखें इसके सिंपल और खूबसूरत डिजाइन

Wed, 28 Feb 2024 12:13 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 28 Feb 2024 12:13 PM IST
सार

अगर आप अपने हाथों में रकुल प्रीत के जैसी मिनिमल मेहंदी लगवाना चाहती हैं, तो हम आपको कुछ खूबसूरत डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Rakul Preet wedding mehndi design simple Mehndi Design inspired by Rakul Preet
रकुल प्रीत की मेहंदी - फोटो : instagram
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने 21 फरवरी को ही फिल्म निर्माता जैकी भगनानी के साथ सात फेरे लिए। उनकी इस शादी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। उन्होंने 21 की शाम को ही अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं। उनका पेस्टल ब्राइडल लुक लोगों को काफी पसंद आया था। अब वो एक-एक करके शादी की हर रस्मों की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं।


बीती शाम उन्होंने अपनी मेहंदी की कुछ फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत दिख रहीं हैं। उनके खूबसूरत लुक के साथ-साथ लोगों को उनके हाथों में मिनिमल मेहंदी भी काफी पसंद आई। अगर आप अपने हाथों में रकुल प्रीत के जैसी मिनिमल मेहंदी लगवाना चाहती हैं, तो हम आपको कुछ खूबसूरत डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। ये सभी डिजाइन बनाना काफी आसान है, जिसे आप खुद भी अपने हाथ पर लगा सकती हैं। 
Rakul Preet wedding mehndi design simple Mehndi Design inspired by Rakul Preet
मेहंदी के सिंपल डिजाइन - फोटो : instagram

कैसी थी रकुल की मेहंदी 

बीती शाम रकुल ने जो तस्वीरें शेयर कीं, उनमें वो रेड और पिंक कलर के फुलकारी लहंगे में नजर आ रहीं हैं। इस मेहंदी लुक में वो बेहद खूबसूरत लग रही है। रकुल ने अपनी ब्राइडल मेहंदी काफी मिनिमल लगवाई थी। कलाई तक की मिनिमल मेहंदी उनके लुक को और खूबसूरत बना रही थी। 

Rakul Preet wedding mehndi design simple Mehndi Design inspired by Rakul Preet
मेहंदी के सिंपल डिजाइन - फोटो : instagram

इसे बनाना है आसान

अगर आप सिर्फ हथेली पर मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो ये डिजाइन आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। इस तरह की मेहंदी के साथ अगर आप चूड़ियां पहनेंगी तो आपका लुक और खूबसूरत दिखेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakul Preet wedding mehndi design simple Mehndi Design inspired by Rakul Preet
मेहंदी के सिंपल डिजाइन - फोटो : instagram

मंडाला आर्ट मेहंदी 

आजकल मंडाला आर्ट मेहंदी का काफी चलन है। लड़कियां इसे लगवाना बेहद पसंद करती हैं। एक तो ये मेहंदी काफी आसानी से लग जाती है, और इसे सुखाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। ऐसे में आप चाहें तो मंडाला आर्ट मेहंदी से अपने हाथों की खूबसूरत बढ़ा सकती हैं। 

विज्ञापन
Rakul Preet wedding mehndi design simple Mehndi Design inspired by Rakul Preet
मेहंदी के सिंपल डिजाइन - फोटो : instagram

अलग दिखेगी ये डिजाइन

अगर मंडाला आर्ट को छोड़ कर हाथों में कुछ अलग सी डिजाइन बनवाना चाहती हैं, तो ये आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। इसे बनाते वक्त हाथों में मेहंदी की डिजाइन के बीच गैप जरूर छोड़ें। इसी से इसकी खूबसूरती निखर कर आएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed