{"_id":"65dd8006255c4ba65a0269f0","slug":"saree-look-of-star-kids-suhana-khan-to-janhvi-kapoor-2024-02-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saree Trend: सुहाना से लेकर जान्हवी तक, साड़ी में बला की खूबसूरत लगती हैं नई पीढ़ी की ये अभिनेत्रियां","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Saree Trend: सुहाना से लेकर जान्हवी तक, साड़ी में बला की खूबसूरत लगती हैं नई पीढ़ी की ये अभिनेत्रियां
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:45 PM IST
सार
नई पीढ़ी की अभिनेत्रियां खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं हैं। खासतौर पर अगर बात करें उनके साड़ी लुक की, तो सभी साड़ी में बला की खूबसूरत दिखती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
साड़ी में बला की खूबसूरत लगती हैं नई पीढ़ी की अभिनेत्रियां
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साल दर साल समय बदल रहा है। इस समय के साथ-साथ फैशन में तमाम तरह के बदलाव होते रहते हैं। बस जो नहीं बदला है वो है साड़ी पहनने का क्रेज। भले ही पहले और आज के समय की महिलाओं की साड़ियों की पसंद नहीं मिलती हो, लेकिन आज भी हर उम्र की महिला साड़ी पहनना पसंद करती है।
खासतौर पर बात करें भारत की तो साड़ी तो भारतीय परिधानों में सबसे अव्वल नंबर पर आती है। जब भी कभी साड़ी का ट्रेंड बदलता है तो महिलाएं बॉलीवुड की अभिनेत्रियों से ही टिप्स लेकर अपने लिए साड़ी खरीदती हैं।
आजकल के मॉर्डन समय में नई पीढ़ी की अभिनेत्रियां भी साड़ी काफी मन से पहनती हैं। वैसे तो इन एक्ट्रेस पर हर आउटफिट प्यारा दिखता है, लेकिन अगर बात करें साड़ी की तो साड़ी में सभी अभिनेत्रियां बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस भी दिखती हैं। आप चाहें तो आप भी इनसे टिप्स लेकर तैयार हो सकती हैं।
2 of 6
सुहाना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सुहाना खान
शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने कुछ समय पहले ही डेब्यू किया है। वो अक्सर साड़ी पहनकर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनके साड़ी लुक बेहद ही खूबसूरत होते हैं। साड़ी के साथ वो हमेशा ऐसे ब्लाउज पहनती हैं, जो उन्हें ग्लैमरस लुक देने का काम करते हैं। अगर आजकल की युवा लड़कियां चाहें तो वो भी उनके लुक्स से टिप्स ले सकती हैं।
3 of 6
शनाया कपूर
- फोटो : instagram
शनाया कपूर
बॉलीवुड के फेमस अभिनेता संजय कपूर की बिटिया शनाया कपूर का साड़ी लुक हमेशा काफी ग्लैमरस होता है। उनके कलेक्शन को देखकर लगता है कि एक्ट्रेस को सीक्विन वर्क की साड़ी काफी पसंद आती हैं। वो अपनी साड़ी के साथ हमेशा बैकलेस ब्लाउज पहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जान्हवी कपूर
- फोटो : instagram/janhvikapoor
जान्हवी कपूर
फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपने साड़ी लुक से भी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। उनके पास हर तरह की साड़ियों का खूबसूरत कलेक्शन है। खासतौर पर जान्हवी अक्सर अपनी दिवंगत मां अभिनेत्री की साड़ी पहनती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
खुशी कपूर
- फोटो : instagram
खुशी कपूर
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी लाडली खुशी कपूर हाल ही में एक फिल्म में नजर आईं थीं। इससे पहले भी वो कई इवेंट्स में साड़ी पहने नजर आ चुकी हैं। साड़ी में खुशी बेहद प्यारी दिखती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।