फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wedding Fashion: दोस्त की शादी में ऐसा सूट पहनकर दिखाएं जलवा, दुल्हन की सहेलियां होंगी फिदा

Mon, 26 Feb 2024 11:54 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 26 Feb 2024 11:54 AM IST
सार

अगर आप अपने दोस्त की शादी में सभी को इंप्रेस करना चाहते हैं, तो शाहिद कपूर के लुक्स लेकर आप अपना स्टाइलिश अंदाज दिखा सकते हैं। 

विज्ञापन
wedding fashion for mens Shahid Kapoor suit collection for wedding
दोस्त की शादी में ऐसा सूट पहनकर दिखाएं जलवा - फोटो : instagram

शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में जिसके घर में भी शादी है, वो धूमधाम से उसकी तैयारियों में लगा है। घर की शादी के लिए तो सभी घरवाले उत्साहित रहते हैं, लेकिन हमारी जिंदगी में कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जो घरवाले तो नहीं होते, पर उनकी जगह परिवारवालों से कम भी नहीं होती। हम बात कर रहे हैं दोस्तों की। अपने दोस्त की शादी के लिए हर कोई काफी उत्साहित रहता है।



जिस तरह से लड़कियां अपनी खास सहेली की शादी के लिए नई साड़ी, नए गहनें खरीदती हैं, ठीक उसी तरह से लड़के भी अपने दोस्त की शादी में जलवा दिखाने के लिए नए-नए सूट बनवाते हैं। अगर आपके दोस्त की भी शादी होने वाली है, और आप अपने लिए नया सूट बनवाने का सोच रहे हैं, तो हम आपको इसके कुछ विकल्प दिखाने जा रहे हैं। आप शाहिद कपूर से टिप्स लेकर अपने लिए सूट तैयार करा सकते हैं। 

wedding fashion for mens Shahid Kapoor suit collection for wedding
दोस्त की शादी में ऐसा सूट पहनकर दिखाएं जलवा - फोटो : instagram

पर्पल सूट

अगर आप हर तरह के रंगों को पहनना पसंद करते हैं, तो पर्पल रंग का सूट आप पर काफी जचेगा। इसके साथ पैरों में ब्लैक कलर के स्टाइलिश जूते और ब्राउन कलर का चश्मा लोगों को आपका दीवाना बना सकता है। 

wedding fashion for mens Shahid Kapoor suit collection for wedding
दोस्त की शादी में ऐसा सूट पहनकर दिखाएं जलवा - फोटो : instagram

समर सूट

अगर आपके दोस्त की शादी दिन में है, तो ये सूट आपके लिए एक बेस्ट विकल्प साबित हो सकता है। इस समर सूट लुक को पूरा करने के लिए आप इसके साथ स्नीकर्स कैरी कर सकते हैं। इस तरह के सूट के साथ स्नीकर्स काफी कमाल के लगेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
wedding fashion for mens Shahid Kapoor suit collection for wedding
दोस्त की शादी में ऐसा सूट पहनकर दिखाएं जलवा - फोटो : instagram

मैटेलिक सूट

अगर कुछ चमकदार पहनने का सोच रहे हैं, तो इस तरह का मैटेलिक सूट आपको अलग दिखाएगा। इसकी चमक आपको बाकियों से अलग रखेगी। इसके साथ पैरों में मेटल रंग के ही लोफर पहनकर आप अपना जलवा दिखा सकते हैं। 

विज्ञापन
wedding fashion for mens Shahid Kapoor suit collection for wedding
दोस्त की शादी में ऐसा सूट पहनकर दिखाएं जलवा - फोटो : instagram

धोती सूट 

अगर आप पैंट में असहज महसूस करते हैं, तो इस तरह का धोती-सूट पहनकर अपना जलवा दिखा सकते हैं। ये ब्लू रंग का धोती सूट आपको स्टाइलिश दिखने में मदद करेगा। आप चाहें तो इसके साथ स्पोर्ट्स शूज पहन सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed