फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: इन आसान तरीकों से साड़ी में दिखेंगी ज्यादा लंबी, छिप जाएगा वजन भी

Sat, 24 Feb 2024 09:46 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 24 Feb 2024 09:46 AM IST
विज्ञापन
Fashion Tips Saree Hacks Easy Tricks To Look Slim And Tall In Saree
साड़ी टिप्स - फोटो : instagram/rashmika_mandanna

साड़ी लुक हर लड़की पर अच्छा लगता है अगर सलीके से साड़ी को पहना गया हो। हालांकि अधिकतर लड़कियां चाह कर भी साड़ी इसलिए नहीं पहनती क्योंकि साड़ी में उनकी हाइट कम लगती है या साड़ी में मोटा लुक आता है। उन्हें लगता है कि साड़ी उनपर अच्छी नहीं लगेगी। इसी वजह से वह साड़ी पहनने में हिचकती हैं। इसके अलावा लड़कियों की ये शिकायत होती है कि साड़ी में उनका लुक मोटा दिखता है। साड़ी में अधिक वजन और चर्बी नजर आने के कारण लड़कियां चाह कर भी साड़ी पहनने से बचती हैं। अगर आप भी साड़ी में खुद की लंबाई कम महसूस करती हैं या साड़ी में अधिक मोटी नजर आती हैं तो जान लीजिए कुछ आसान से स्टाइलिंग टिप्स, जो आपके साड़ी लुक को परफेक्ट बना देंगे। अगर आप फेस्टिवल में साड़ी कैरी करना चाहती हैं और अपने साड़ी लुक में अधिक हाइट या पतला दिखना चाहती हैं तो आजमाएं ये टिप्स।

Fashion Tips Saree Hacks Easy Tricks To Look Slim And Tall In Saree
साड़ी टिप्स - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl

साड़ी नाभि के ऊपर से न पहनें

साड़ी पहनते समय ध्यान रखें कि उसे नाभि से थोड़ा नीचे बांधे। नाभि के ऊपर से साड़ी बांधने से आपका लुक थोड़ा मोटा दिखता है। कमर के नीचे का लगभग सबका भाग बराबर ही होता है। इसलिए साड़ी पहनते समय ये आसान सा ट्रिक आपके साड़ी लुक को पतला दिखाने में मदद कर सकता है। 

Fashion Tips Saree Hacks Easy Tricks To Look Slim And Tall In Saree
साड़ी टिप्स - फोटो : instagram/imouniroy

वर्टिकल लाइन में बनी डिजाइन वाली साड़ी पहनें

साड़ी में हाइट ज्यादा दिखाना चाहती हैं तो ऐसी साड़ियां पहनें जिसमें ऊपर से नीचे लंबी धारी वाली डिजाइन हों, इनमें आपकी हाइट ज्यादा लगती हैं। वहीं अगर साड़ी का डिजाइन चौड़ाई में बनी लाइन वाला हो तो ऐसी साड़ी को पहनने से बचे। इस तरह की साड़ी में आपकी हाइट तो कम लगती ही है, आप अधिक चौड़ी या मोटी भी लगती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips Saree Hacks Easy Tricks To Look Slim And Tall In Saree
साड़ी टिप्स - फोटो : instagram/theshilpashetty

साड़ी के प्रिंट्स पर रखें ध्यान 

साड़ी के प्रिंट्स आपके बाॅडी शेप के मुताबिक होने चाहिए। छोटे प्रिंट की साड़ी पहने या फिर फ्लोरल प्रिंट की साड़ी भी पहन सकती हैं। इस तरह की साड़ियों में आपकी लंबाई ज्यादा लगती है। साथ ही वजन भी कम लगता है। वहीं ये प्रिंट देखने में भी स्टाइलिश लुक देते हैं। 

विज्ञापन
Fashion Tips Saree Hacks Easy Tricks To Look Slim And Tall In Saree
साड़ी टिप्स - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

ब्लाउज डिजाइन पर भी दें ध्यान

अगर आप साड़ी में लंबी दिखना चाहती हैं तो लंबी या फुल स्लीव्स वाले ब्लाउज न पहनें। ऐसे ब्लाउज कैरी करें जो या तो बिना स्लीव्स वाले हों या फिर कोहनी के ऊपर हों। 

वहीं अगर आप के बाजुओं में अधिक चर्बी या मोटापा हो तो आपको कट स्लीव्स, हाफ स्लीव्स ब्लाउज नहीं पहनने चाहिए। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed