Ram Navami 2025: राम नवमी की पूजा में ऐसे हों तैयार, पुरुषों से लेकर महिलाओं तक के काम आएंगे ये टिप्स
यदि आप राम नवमी की पूजा में अपना सादगी भरा अवतार दिखाना चाहते हैं तो खास तरह के कपड़े पहन तैयार हों।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साड़ी
महिलाओं की बात करें तो महिलाओं के लिए पूजा-पाठ में पहनने के लिए साड़ी सबसे सही विकल्प मानी जाती है। बस साड़ी पहनते समय इसके रंग का ध्यान रखें। राम नवमी की पूजा में लाल, हरा, पीला या फिर केसरिया रंग की साड़ी का ही चयन करें। ऐसी साड़ी न सिर्फ देखने में अच्छी लगती है, बल्कि पूजा में ये आपको सादगी भरा लुक देगी। पूजा में हमेशा सूती या फिर शिफॉन की साड़ी पहनकर बैठें, ताकि आपको परेशानी न हो।
सूट
यदि आप साड़ी पहनना नहीं चाहती हैं तो सूट भी एक बेहतर विकल्प है। ऐसा इसलिए क्योंकि बहुत सी महिलाएं साड़ी पहनने के बाद सहज नहीं रह पाती हैं। ऐसे में आपको अपनी पसंद के हिसाब से सूट पहन लेना चाहिए। शरारा, अनारकली और साधारण सलवार सूट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएगा।
चिकनकारी कुर्ता प्लाजो
कुछ ऐसा खोज रही हैं जो आरामदायक भी हो तो चिकनकारी कुर्ता-प्लाजो से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता। खासतौर पर आज-कल जब गर्मी का मौसम है, तब आप ऐसा चिकनकारी कुर्ता-प्लाजो पूजा के समय पहनकर अपना स्टाइलिश अंदाज दिखा सकती हैं।
धोती -कुर्ता
अब बात करते हैं पुरुषों की तो पुरुषों के लिए धोती कुर्ता उस वक्त सबसे सही विकल्प माना जाता है, जब उन्हें किसी पूजा में बैठना हो। एक तो धोती पहनकर घंटों बैठने में भी परेशानी नहीं होती है। धोती कुर्ता पहनते समय भी कुर्ते के रंग का ध्यान रखें। काला और नीला रंग कतई न पहनें।