{"_id":"67d2a0a1c2fa53b4870d53c4","slug":"ramadan-2025-trendy-pastel-color-outfit-of-iftar-party-2025-03-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ramadan 2025: इफ्तार की पार्टी में पेस्टल रंग के आउटफिट पहनकर बिखेरें जलवा, जानें कौन से कलर हैं ट्रेंड में","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Ramadan 2025: इफ्तार की पार्टी में पेस्टल रंग के आउटफिट पहनकर बिखेरें जलवा, जानें कौन से कलर हैं ट्रेंड में
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 13 Mar 2025 05:22 PM IST
सार
इस साल ट्रेंड में हैं पेस्टल शेड्स, जो न केवल स्टाइलिश लगते हैं बल्कि गरिमामयी और शालीन भी दिखते हैं। अगर आप भी इफ्तार पार्टी में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो ये ट्रेंडी पेस्टल कलर आपके लिए परफेक्ट रहेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
इफ्तार की पार्टी में पेस्टल रंग के आउटफिट पहनकर बिखेरें जलवा
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Ramadan 2025: रमजान का पाक महीना चल रहा है। ऐसे में जगह-जगह इफ्तार पार्टियों का आयोजन हो रहा है। रमजान के दौरान इफ्तार पार्टी में सबसे खास होता है सादगी और एलीगेंस का कॉम्बिनेशन।
इस साल ट्रेंड में हैं पेस्टल शेड्स, जो न केवल स्टाइलिश लगते हैं बल्कि गरिमामयी और शालीन भी दिखते हैं। तो अगर आप भी इफ्तार पार्टी में स्टाइलिश दिखना चाहते हैं, तो ये ट्रेंडी पेस्टल कलर आपके लिए परफेक्ट रहेंगे। यहां हम आपको कुछ ऐसे पेस्टल रंगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इफ्तार पार्टी के लिए परफेक्ट हैं।
2 of 6
पेस्टल पिंक
- फोटो : instagram
पेस्टल पिंक
यदि आप सॉफ्ट और एलिगेंट लुक कैरी करना चाहती हैं तो लड़कियां पेस्टल पिंक अनारकली या शरारा सेट पहन सकती हैं। वहीं लड़के पिंक कुर्ता-पायजामा या पिंक जैकेट के साथ व्हाइट कुर्ता ट्राई कर सकते हैं। लड़कियां अपने लुक को मिनिमल ज्वेलरी और सिल्वर मोजरी इस लुक को कंप्लीट करेंगी।
3 of 6
बेज और पीच
- फोटो : instagram
बेज और पीच
यदि आप रॉयल और ट्रेंडी लुक कैरी करना चाहती हैं तो हल्के बेज या पीच कलर के सूट, शरारा या गरारा बहुत क्लासी लगते हैं। लड़के बेज कुर्ता और नेहरू जैकेट के साथ परफेक्ट लुक पा सकते हैं। इसके साथ मैचिंग या कंट्रास्टिंग स्टोल कैरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मिंट ग्रीन
- फोटो : instagram
मिंट ग्रीन
यदि फ्रेश और सोबर लुक कैरी करना है तो मिंट ग्रीन का चिकनकारी कुर्ता या शिफॉन साड़ी इफ्तार पार्टी के लिए बेस्ट ऑप्शन है। पुरुष मिंट ग्रीन कुर्ता पायजामा या इंडो-वेस्टर्न जैकेट ट्राई कर सकते हैं। इसके साथ महिलाएं गोल्डन या पर्ल एक्सेसरीज कैरी करें।
विज्ञापन
5 of 6
लैवेंडर
- फोटो : instagram
लैवेंडर
यदि स्टाइलिश लुक कैरी करना है तो लैवेंडर अनारकली, शरारा या साड़ी आपको बेहद खूबसूरत दिखाएंगे। लड़के चाहें तो लैवेंडर कुर्ता विद व्हाइट पायजामा पहन सकते हैं। सिल्वर और व्हाइट एंब्रॉयडरी इस लुक को और खास बना देगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।