फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranveer Singh: काले जैकेट में रणवीर सिंह का दिखा स्वैग, तस्वीर देख इस एक्ट्रेस ने कर दिया कमेंट

Wed, 16 Feb 2022 06:23 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 16 Feb 2022 06:23 PM IST
विज्ञापन
ranveer singh show swag in louis vuitton from head to toe
रणवीर सिंह - फोटो : instagram

रणवीर सिंह स्टाइलिश दिखने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हमेशा एनर्जी से भरपूर दिखने वाले रणवीर सिंह अपने अतरंगी फैशन की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होने फोटोशूट के लिए हैंडसम लुक चुना है। जिसे वो काफी शानदार तरीके से कैरी करते दिखे। वैसे तो रणवीर रंग-बिरंगे कपड़ों से परहेज नहीं करते हैं। लेकिन इस बार मिस्टर सिंह ने ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट के साथ स्वैग दिखाया। 

ranveer singh show swag in louis vuitton from head to toe
रणवीर सिंह का स्वैग - फोटो : instagram

पेरिस बेस़्ड फैशन हाउस लुइस विटॉन के लक्जरी कलेक्शन में रणवीर ने ये फोटोशूट करवाया है। रणवीर ने क्रू नेक टी शर्ट कैरी किया है। जिस पर डिजिटली प्रिटेंड मोनोग्राम मोटिफ्स बने हैं। जिसके साथ लेदर की बॉम्बर जैकेट को पेयर किया गया है। इस लेदर जैकेट की लेयरिंग रणवीर को डैशिंग लुक दे रही है। वहीं इस जैकेट और टीशर्ट के साथ ट्रैक पैंट्स को पेयर किया गया है।

ranveer singh show swag in louis vuitton from head to toe
रणवीर सिंह का कूल लुक - फोटो : instagram

अगर आप जींस की बजाय ट्रैक पैंट्स लवर हैं तो रणवीर का ये स्टाइल जरूर पसंद करेंगे। क्योंकि इस ट्रैक पैंट पर क्लासी और चिक फ्लॉवर प्रिंट बने हैं। जो इस ब्रांड के सिग्नेचर प्रिंट हैं। वहीं रणवीर अपनी एक्सेसरीज पर भी खासा ध्यान देते हैं। तभी तो इस लुक को और भी ज्यादा कूल बनाने के लिए ओवरसाइज मार्बल कलर सनग्लास का इस्तेमाल किया गया है। वहीं स्टड ईयरिंग्स के साथ सिल्वर रिंग्स और ब्लैक स्ट्रैप वाली घड़ी हर किसी का ध्यान खींच रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer singh show swag in louis vuitton from head to toe
रणवीर सिंह का फैशन - फोटो : instagram/ranveersingh

यहीं नहीं हमेशा की तरह ही रणवीर का लुक बस इतने पर ही खत्म नही है। साथ में मिलेनियम स्नीकर है जिसमे मैटेलिक सिल्वर कैनवास है। वहीं बालों में ब्लैक बेनी के साथ कूल लुक दिया गया है। रणवीर हमेशा की तरह ही इस लुइस विटॉन ट्रैक पैंट और जैकेट के साथ टीशर्ट पहने स्वैग दिखा रहे है।

विज्ञापन
ranveer singh show swag in louis vuitton from head to toe
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रणवीर सिंह ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। जिसे देखने के बाद आलिया भट्ट ने भी फायर वाली इमोजी के साथ कमेंट किया है। बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म 83 रिलीज हुई थी। जिसमे उनके रोल को फैंस ने काफी पसंद किया था। वहीं इन दिनों रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराईयां को लेकर भी सुर्खियों में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed