{"_id":"5f91864e79fe08328f48bb27","slug":"rashmi-desai-look-beautiful-in-pic-up-ki-beauty-after-rajasthani-bengali-bride","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मांग में सिंदूर और साड़ी में रश्मि देसाई ने शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'आई हो यूपी बिहार लूटने'","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
मांग में सिंदूर और साड़ी में रश्मि देसाई ने शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'आई हो यूपी बिहार लूटने'
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 22 Oct 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
rashmi desai
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रश्मि देसाई भले ही बिग बॉस 13 के बाद से छोटे पर्दे पर नजर ना आईं हो। लेकिन वो फैंस के साथ अपनी तस्वीरें लगातार साझा करती हैं। इंस्टाग्राम पर एक्टिव रश्मि देसाई दुल्हन के लिबास में हर बार फैंस का दिल चुरा लेती हैं। अपने खूबसूरत फोटोशूट की वजह से वो लगातार सुर्खियों में हैं। यहीं नहीं उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। राजस्थानी दुल्हन बनने के बाद वो साउथ इंडियन तो कभी बंगाली ब्यूटी बनीं पोज दे रहीं थीं। वहीं इस बार वो यूपी की ब्यूटी बन कर कहर ढा रही हैं।
2 of 5
rashmi desai
- फोटो : instagram
दरअसल, रश्मि देसाई लगातार ब्राइडल लुक में पोज दे रही हैं। इस बार उन्होंने यूपी की ब्यूटी बनने का फैसला किया है। जिसमें वो गजब की खूबसूरत दिख रही हैं। सिल्क की साड़ी, बालों में गजरा और मांग में सिंदूर के साथ उनका लुक काबिलेतारीफ है।
3 of 5
rashmi desai
- फोटो : instagram
रश्मि ने नीले और गोल्डन कलर की सिल्क की साड़ी पहनी है। जिस पर बने फूलों वाले प्रिंट और कमर की तरफ मोर पंख के प्रिंट बने हैं। वहीं इस खूबसूरत साड़ी के साथ गोल्डन स्लीवलेस ब्लाउज इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। रश्मि ने इस लुक के साथ बड़े सिल्वर ईयररिंग्स के साथ मैच किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rashmi desai
- फोटो : instagram
इससे पहले रश्मि लाल रंग की सिल्क की साड़ी में बंगाली ब्यूटी बनीं नजर आ चुकी हैं। लाल चूड़ियां, मांग में सिंदूर, कानों में लंबे ईयररिंग्स और रेड लिपस्टिक के साथ इस लुक में रश्मि कहर ढा रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
rashmi desai
- फोटो : instagram
रश्मि देसाई लगातार इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर रही हैं। बंगाली और यूपी से पहले वो साउथ इंडियन दुल्हन के लिबास में नजर आ चुकी हैं। सफेद रंग की साड़ी जिस पर गोल्डन और गुलाबी के साथ पीले रंग के प्रिंट बने थे। वहीं माथपट्टी और टेंपल डिजाइन ज्वैलरी के साथ बालों में फूल लगाएं रश्मि की तस्वीरों से नजरें हटाना भी मुश्किल है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।