फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाल रंग से है प्यार, तो शादी-पार्टी में महिलाएं कैरी कर सकती हैं ये पांच रेड आउटफिट

Fri, 26 Nov 2021 01:04 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 26 Nov 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
Red Outfits Ideas For Wedding Season Ethnic Wear Party Look
लाल रंग के आउटफिट - फोटो : instagram/weddingwireindia

वैसे तो हर रंग अपने आप में खूबसूरत होता है लेकिन लाल रंग के प्रति अधिकतर लोगों का अपना ही क्रेज रहता है। लाल रंग को सुहाग का प्रतीक कहा जाता है तो वहीं लाल रंग प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है। लाल रंग पूजा पाठ के मौके पर भी शुभ होता है। अधिकतर महिलाएं खास मौकों पर लाल रंग के परिधानों में नजर आती हैं। ऐसे में किसी समारोह के मौके पर कई महिलाओं के लाल रंग के परिधान पहनने से आपके स्टाइल और फैशन में एकरूपता देखने को मिलती है। हर महिला चाहती है कि वह सबसे खूबसूरत और अलग दिखे। ऐसे में लाल रंग तो पहनना चाहती हैं लेकिन पार्टी में सबसे अलग दिखने की भी चाह है तो अपने स्टाइल में बदलाव आएं। लाल रंग के कई तरह के आउटफिट बाजार में मिल जाएंगे। इनमें से ऐसे कपड़ों का चुनाव करें जो आपको सबसे अलग लुक दें। उन्हें कैरी करने के तरीके और मेकअप स्टाइल से भी आप अलग दिख सकती हैं। चलिए जानते हैं शादी पार्टी में पांच अलग तरह की रेड आउटफिट के बारे में, जिसे आप भी कर सकती हैं कैरी।

 

Red Outfits Ideas For Wedding Season Ethnic Wear Party Look
लाल रंग के आउटफिट - फोटो : instagram/raashiikhanna

लाल लहंगा

अगर आप किसी पार्टी के लिए तैयार हो रही हैं और लहंगा पहनने का प्लान है तो इस तरह के लाल रंग का लहंगा पहन सकती हैं। हल्के और शिमरी लाल लहंगे को कैरी कर आप पार्टी में अलग भी दिखेंगी और स्टाइलिश भी। लहंगे के साथ ब्लाउज या चोली पर भी ध्यान दें। आप कंट्रास्ट चोली पहन सकती हैं। डिजाइन की बात करें तो क्राॅप टाॅप के साथ लहंगा पहनें। 

Red Outfits Ideas For Wedding Season Ethnic Wear Party Look
लाल रंग के आउटफिट - फोटो : instagram/jacquelinef143

लाल साड़ी

बनारसी या सिंक साड़ी किसी भी पार्टी में आपको क्लासी लुक देती हैं। अगर लाल रंग की साड़ी पहन रही हैं तो ट्रैंडी ज्वैलरी से खुद को स्टाइल करें। आर्गेंजा लाल साड़ी भी पहन सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Red Outfits Ideas For Wedding Season Ethnic Wear Party Look
लाल रंग के आउटफिट - फोटो : instagram/kiaraaliaadvani

लाल शरारा सेट

इन दिनों शरारा फैशन में है। लाल रंग में भी कई शेड आते हैं। आप इस तरह के लाल रंग या दूसरे रंगों के साथ मिक्सअप करके भी आप लाल शरारा सेट पहन सकती हैं। इसे स्टाइलिश टाॅप के साथ टीमअप करें। एथनिक लुक के लिए कंट्रास्ट या मिरर वर्क दुपट्टे को कैरी करें। 

विज्ञापन
Red Outfits Ideas For Wedding Season Ethnic Wear Party Look
लाल रंग के आउटफिट - फोटो : Instagram/shriya_saran1109

रेड कुर्ता सेट

लाल रंग का सूट भी लड़कियों पर जंचता है। आप चिकन का पार्टी वियर लाल कुर्ता सेट पहन सकती हैं। प्लाजो के साथ भी कुर्ता पेयर कर सकती हैं। रेड नेट कुर्ता सेट को भी पार्टी में कैरी करके आप स्टाइलिश लगेंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed