शादी को लेकर हर किसी के अपने सपने होते हैं। माता-पिता से लेकर दूल्हा-दुल्हन तक ने शादी को लेकर पहले से सोच रखा होता है कि उनकी शादी कैसी होगी। इसके अलावा अपनी ड्रेस को लेकर भी लोग पहले से ही काफी सोचकर रखते हैं। खासतौर पर लड़कियां। वो चाहती हैं कि वो अपनी शादी में ऐसा ब्राइडल लहंगा कैरी करे, जो उनकी सुंदरता में चार चांद लगा दे। इसके लिए लोग एक अच्छी जगह पर जाकर लहंगा चुनते हैं, और यहां तक कि कई लड़कियां तो डिजाइनर लहंगा भी अपनी शादी में पहनती हैं। लेकिन अमूमन देखने को मिलता है कि जो प्लस साइज की दुल्हन होती हैं, उन्हें अपनी शादी में लहंगे को लेकर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुछ बातें हैं, जिनका अगर ध्यान रखा जाए तो प्लस साइज वाली दुल्हनें भी एक स्टाइलिश और फिटिंग का लहंगा चुन सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे...
{"_id":"619f60ecb73aba55492b12f5","slug":"tips-for-bridal-tips-on-bridal-outfits-for-plus-sized-brides","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्राइडल टिप्स: लहंगा चुनते समय प्लस साइज दुल्हन रखें इन चार बातों का ध्यान, जानें कैसी होनी चाहिए वेडिंग ड्रेस","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
ब्राइडल टिप्स: लहंगा चुनते समय प्लस साइज दुल्हन रखें इन चार बातों का ध्यान, जानें कैसी होनी चाहिए वेडिंग ड्रेस
Thu, 25 Nov 2021 03:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 25 Nov 2021 03:43 PM IST
विज्ञापन
शादी के लिए कैसा लहंगा चुनें
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के लिए कैसा लहंगा चुनें
- फोटो : instagram/flyrobe/
घेरेदार और कलीदार लहंगा न चुनें
- जब दुल्हन अपने लिए लहंगा चुनती हैं, तो देखा जाता है कि वो अपने लिए कलीदार और घेरेदार लहंगा ले लेती हैं। जबकि इस तरह के लहंगे वॉल्यूम बनाते हैं और इसी कारण ज्यादा फैट दिखता है। इसलिए प्लस साइज वालों को ऐसे लहंगे लेने से बचना चाहिए।
शादी के लिए कैसा लहंगा चुनें
- फोटो : istock
ए लाइन लहंगा बेस्ट
- अगर आप प्लस साइज हैं, तो आपको अपनी शादी के लिए ए लाइन वाला लहंगा लेना चाहिए। आप डार्क या लाइट रंग का लहंगा चुन सकती हैं। वहीं, आपको लहंगे पर हैवी एंब्रॉयडरी करवानी चाहिए। वहीं, बड़े पैच वाले लहंगे की जगह पर छोटी बूटी वर्क वाले लहंगे को चुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के लिए कैसा लहंगा चुनें
- फोटो : pexels
ऐसा हो दुपट्टा
- दुपट्टा लहंगे की जान होता है, इसलिए इसे अच्छे से कैरी करना चाहिए। प्लस साइज वाले लोग इसे खुला छोड़ने की जगह पर इसे अच्छे से पिनअप कर सकती हैं। ऐसा करने से आपका लुक कंप्लीट और बेहद सुंदर लगेगा।
विज्ञापन
शादी के लिए कैसा लहंगा चुनें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
ब्लाउज कैसा हो?
- प्लस साइज वालों को बंद गला या कम डीप ब्लाउज नहीं कैरी करना चाहिए। इसकी जगह पर डीप नेक ब्लाउज या फुल और स्ट्रक्चर्ड के ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। इससे आपको एक प्यारा लुक मिलेगा।